भारत

भारतीय सेना ने जम्‍मू के पास पाकिस्‍तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्‍च पैड को नष्‍ट किया

भारतीय सेना ने जम्‍मू के पास पाकिस्‍तानी चौकियों और आतंकवादी लॉन्‍च पैड को नष्‍ट कर दिया है। यहां से ट्यूब लॉन्‍च ड्रोन छोड़ जा रहे थे। इसके अलावा, भारतीय सेना ने पाकिस्‍तान से लगी अंतरराष्‍ट्रीय सीमा और नियंत्रण रेखा पर स्थित बारामुला से भुज तक 26 स्‍थानों पर ड्रोन हमलों को विफल कर दिया। इनमें वे ड्रोन भी शामिल हैं जो, रिहायशी और सैनिक ठिकानों के लिए खतरा बन सकते थे। रक्षा सूत्रों के अनुसार, इन स्‍थानों में बारामुला, श्रीनगर, अवंतीपुरा, नगरोटा, जम्‍मू, फिरोजपुर, पठानकोट, फाजिल्‍का, लालगढ़ जट्टा, जैसलमेर, बाड़मेर, भुज, कुआरबेट और लखी नाला शामिल हैं।

हथियारों से लैस ड्रोन के माध्‍यम से फिरोजपुर, अमृतसर और पठानकोट सहित पंजाब के सीमावर्ती जिलों में हमला करने की कोशिश की गई है, लेकिन भारतीय सुरक्षा बलों ने सफलतापूर्वक इन प्रयासों को नाकाम कर दिया। हालांकि फिरोजपुर में ड्रोन से एक मकान को नुकसान पहुंचा है और तीन लोग घायल हुए हैं। इन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करा दिया गया है और उनके सुरक्षित होने की ख़बर है। फिरोजपुर पुलिस प्रमुख भूपेन्‍द्र सिंह सिद्धु ने बताया है कि यह ड्रोन से प्रभावित मात्र एक घटना है और सेना ने ज्‍यादातर ड्रोन हमलों को निष्‍क्रिय कर दिया है। ब्‍योरा हमारे संवाददाता से

भारतीय सशस्त्र बल पूरी तरह सतर्क है और ड्रोन खतरों का ड्रोन रोधी प्रणाली का इस्तेमाल करके नाकाम किया जा रहा है। साथ ही स्थिति पर कड़ी नज़र रखी जा रही है और जहां-जहां आवश्यक है, वहां-वहां तुरंत कार्रवाई की जा रही है। सीमा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को घरों में रहने अनावश्‍यक रूप से बाहर न निकलने और कड़े सुरक्षा मानकों का पालन करने की सलाह दी गई है। निर्देशों में कहा गया है कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है बल्कि केवल सजग और चौकस रहने की आवश्यकता है।

इस बीच भारतीय सेना का मौजूदा स्थिति पर दिल्‍ली में सुबह 10 बजे मीडिया को जानकारी देने का कार्यक्रम है।

Editor

Recent Posts

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की है।…

1 घंटा ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

3 घंटे ago

RBI ने 3-दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी माध्यम से बैंकिंग प्रणाली में ₹55,837 करोड़ की प्रवाह किया

भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने आज तीन दिवसीय परिवर्तनीय रेपो दर नीलामी के माध्यम से…

3 घंटे ago

जल जीवन मिशन 2.0 के तहत आंध्र प्रदेश और ओडिशा के साथ सुधार से जुड़े समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर

जल जीवन मिशन 2.0 के अंतर्गत सुधार से जुड़े कार्यान्वयन के देशव्यापी विस्तार को जारी…

3 घंटे ago

CSIR एवं विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से नई दिल्ली में “क्षमता खोज सत्र” के लिए वैश्विक दक्षिण के राजदूतों की मेजबानी की

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) और विदेश मंत्रालय, भारत सरकार ने संयुक्त रूप से…

3 घंटे ago