भारत

भारतीय सेना ने कल रात पश्चिमी सीमा पर पाकिस्‍तान द्वारा ड्रोन और अन्‍य हथियारों से किए गए हवाई हमलों का कड़ा जवाब दिया

भारतीय सशस्त्र बलों ने कल रात ड्रोन और अन्‍य हथियारों से उत्तरी और पश्चिमी शहरों को निशाना बनाने के पाकिस्तान के सभी प्रयासों को विफल कर दिया। पाकिस्तानी सैनिकों ने जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर कई बार संघर्ष विराम का उल्लंघन किया। भारतीय सेना ने कहा कि संघर्षविराम के इन उल्‍लंघनों का माकूल जवाब दिया जाएगा। सेना ने कहा कि वह देश की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है।

सेना ने कहा कि सभी नापाक मंसूबों का बलपूर्वक जवाब दिया जाएगा। मुख्‍यालय एकीकृत रक्षा स्टाफ के अनुसार, पाकिस्तान ने जम्मू, पठानकोट और उधमपुर में सैन्य स्टेशनों और अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास के स्थानों को भी निशाना बनाने का प्रयास किया। हालाँकि, भारतीय सशस्त्र बलों ने हमले को सफलतापूर्वक विफल कर दिया, और किसी भी जान के नुकसान की सूचना नहीं है।

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव चोपड़ा ने कहा कि पाकिस्‍तान ने भारत के विरूद्ध भ्रामक दुष्‍प्रचार का अभियान शुरू किया है। उन्‍होंने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए केवल आधिकारिक सूचना पर ही भरोसा करें।

बढते तनाव के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने सीमा की स्थिति का जायजा लेने के लिए सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशकों के साथ बात की। उन्‍होंने हवाई अड्डे की सुरक्षा के संबंध में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के महानिदेशकों के साथ भी चर्चा की।

इस बीच कल विशेष संयुक्‍त संवाददाता सम्‍मेलन में विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने कहा कि तनाव बढाने का भारत का कोई इरादा नहीं है और पाकिस्‍तान में केवल आतंकी ठिकानों को ही निशाना बनाया गया है। उन्‍होंने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमला ही तनाव बढाने की कार्रवाई थी और भारत ने केवल उसका जवाब ही दिया है।

संवाददाता सम्‍मेलन में कर्नल सोफिया कुरैशी ने कहा कि भारतीय सशस्‍त्र बलों ने कल पाकिस्‍तान में कई स्‍थानों पर एयर डिफेंस रडारों और सिस्‍टम को निशाना बनाया और लाहौर में वायु रक्षा प्रणाली को निष्क्रिय कर दिया।

विंग कमांडर व्‍योमिका सिंह ने दोहराया कि भारत केवल इसी शर्त पर तनाव न बढाने के लिए प्रतिबद्ध है कि पाकिस्‍तान उसका सम्‍मान करे।

Editor

Recent Posts

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना (ईसीएमएस) के अंतर्गत 29 और प्रस्तावों को मंजूरी दी

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पूर्व में घोषित 54,567 करोड़ रुपये के 46 आवेदनों…

3 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने लोक सभा में वामपंथी उग्रवाद (LWE) से देश को मुक्त कराने के प्रयास पर चर्चा का जवाब दिया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोक सभा में नियम 193 के अंतर्गत वामपंथी उग्रवाद…

3 घंटे ago

गतिशक्ति विश्वविद्यालय और DGCA ने विमान रखरखाव में सुधार और रोजगार सृजन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत के परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के अग्रणी विश्वविद्यालय, गतिशक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) और नागर विमानन…

3 घंटे ago

CSIR-NISPR ने एसटीआई नीति अनुसंधान को सुदृढ़ करने के लिए विज्ञान नगरी आंध्र प्रदेश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर)-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान ने विज्ञान संचार को…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से टेलीफोन पर बातचीत की।…

3 घंटे ago

भारत की शीतल देवी विश्‍व तीरंदाजी संघ की ‘पैरा आर्चर ऑफ़ द ईयर 2025′ चुनी गई

भारत की शीतल देवी विश्‍व तीरंदाजी संघ की ‘पैरा आर्चर ऑफ़ द ईयर 2025’ चुनी…

3 घंटे ago