मुख्य समाचार

भारतीय सेना ने पाकिस्तान तथा PoK में नौ आतंकी ठिकानों पर कडा प्रहार करते हुए ऑपरेशन सिंदूर चलाया; प्रधानमंत्री मोदी ने सैन्‍य कार्रवाई पर नजर बनाए रखी

भारतीय सशस्‍त्र बलों ने पाकिस्‍तान और पाकिस्‍तान अधिकृत जम्‍मू और कश्‍मीर में मध्‍य रात्रि को आतंकी ढांचों पर प्रहार करते हुए ऑपरेशन सिंदूर की शुरूआत की।

भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा पाकिस्तान, PoK में Operation Sindoor के तहत लिए गए 9 लक्ष्यों की सूची का सारांश-

  1. मरकज़ सुभान अल्लाह बहावलपुर
  2. मरकज़ तैयबा, मुरीदके
  3. सरजाल/तेहरा कलां
  4. महमूना जोया सुविधा, सियालकोट,
  5. मरकज़ अहले हदीस बरनाला, भिम्बर,
  6. मरकज़ अब्बास, कोटली,
  7. मस्कर राहील शाहिद, कोटली जिले में स्थित है।
    8.मुजफ्फराबाद में शावई नाला कैम
  8. मरकज़ सैयदना बिलाल

जिन ठिकानों पर सशस्‍त्र बलों ने हमला किया है, उन्‍हीं ठिकानों से भारत के विरूद्ध आतंकी हमलों के निर्देश दिए गए और योजना बनाई गई थी। प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने ऑपरेशन सिंदूर की रातभर लगातर निगरानी की।

रक्षा मंत्रालय ने एक वक्‍तव्‍य में कहा कि नौ ठिकानों को निशाना बनाया गया। मंत्रालय ने कहा कि सशस्‍त्र बलों के प्रहार केन्द्रित, नपी-तुली और नॉन एस्‍केलेट्री रहे हैं।

मंत्रालय ने बताया कि किसी भी पाकिस्‍तानी सैन्‍य केन्‍द्र को निशाना नहीं बनाया गया। इसका कहना है कि भारत ने लक्ष्‍यों के चुनाव और कार्रवाई की प‍द्धति में काफी संयम का प्रदर्शन किया है।

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ये कार्रवाई क्रूर पहलगाम आतंकी हमले के परिदृश्‍य में की गई है। इस आतंकी हमले में 25 भारतीय और एक नेपाली नागरिक मारे गए थे।

इसका कहना है कि सशस्‍त्र बल इस हमले के जिम्‍मेदार लोगों पर प्रहार करने में अपनी वचनबद्धता का पालन कर रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर पर विस्‍तृत जानकारी बाद में दी जाएगी।

भारतीय सेना ने कहा है कि पाकिस्‍तान ने एक बार फिर पुंछ राजौरी क्षेत्र के भिंबर गली में गोले दाग कर संघर्ष विराम समझौते का उल्‍लंघन किया है। एक सोशल मीडिया पोस्‍ट में भारतीय सेना ने बताया कि वह संतुलित तरीके से प्रतिक्रिया दिखा रहा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना की ओर से शुरू किए गए ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है। रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट-एक्स पर लिखा, “भारत माता की जय।”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भारतीय सेना की सराहना की। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “जय हिंद! जय हिंद की सेना!”

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

9 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

9 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

9 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

10 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

10 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

10 घंटे ago