भारत

ऑपरेशन सिंदूर के बाद आज देश के उत्तरी भाग में कई हवाई अड्डों को वाणिज्यिक संचालन के लिए बंद किया गया

पाकिस्‍तान और पाकिस्‍तान अधिकृत जम्‍मू-कश्‍मीर में भारतीय सशस्‍त्र बलों के हवाई हमलों के बाद देश के उत्‍तरी भाग में कई हवाई अड्डों को वाणिज्यिक संचालन के लिए बंद कर दिया गया है।

सोशल मीडिया पर एक पोस्‍ट में स्‍पाईस जेट ने कहा है कि धर्मशाला, लेह, जम्‍मू, श्रीनगर और अमृतसर में हवाई अड्डों को अगले आदेश तक बंद किया गया है।

इंडिगो ने भी अपने यात्रियों को इन हवाई अड्डों पर उडान की स्थिति का पता लगाते रहने का परामर्श दिया है।

वहीं एयर इंडिया ने जम्‍मू, श्रीनगर, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ और राजकोट की अपनी उडानें आज दोपहर 12 बजे तक के लिए रद्द कर दी हैं।

अधिकतर वाणिज्यिक विमान सेवाओं में यात्रियों को यात्रा शुरू करने से पहले उडान की स्थिति का पता लगाने की सलाह दी है।

Editor

Recent Posts

भारत की स्वदेशी एआई क्षमताओं को सशक्त बनाने की दिशा में इंडिया एआई मिशन समर्थित ‘चैरियट-1’ फाउंडेशन मॉडल्स का शुभारंभ

भारत के स्वदेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) इकोसिस्टम को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण…

2 मिनट ago

संविधान दिवस आज, 1949 में भारत के संविधान को अपनाए जाने की याद में मनाया जाता है यह दिन

आज देशभर में संविधान दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन 1949 में संविधान सभा…

4 घंटे ago

अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 देशों से होने वाले आयात पर नए टैरिफ लगाने का प्रस्ताव रखा

अमरीका ने चीन, यूरोपीय संघ और भारत सहित 14 अर्थव्यवस्थाओं से होने वाले आयात पर…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज सेवा तीर्थ में प्रगति की 55वीं बैठक की अध्यक्षता की।…

4 घंटे ago

भारत सरकार ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की ओर से जारी नोटिस और उस पर मांगी गई टिप्पणियों पर संज्ञान लिया

भारत सरकार ने अमेरिकी व्यापार प्रतिनिधि (यूएसटीआर) की ओर से जारी नोटिस और उस पर…

4 घंटे ago

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने विमानन क्षेत्र में रखरखाव, मरम्मत एवं ओवरहॉल सुविधा के लिए सिंगापुर के साथ समझौता ज्ञापन को मंजूरी दी

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज भारत और सिंगापुर के बीच…

18 घंटे ago