भारत

भारतीय सेना की अधिकारी मेजर अभिलाषा बराक को प्रतिष्ठित संयुक्त राष्ट्र सैन्य लैंगिक समानता समर्थक पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया

लेबनान में संयुक्त राष्ट्र शांतिरक्षा मिशन में कार्यरत भारतीय सेना की अधिकारी मेजर अभिलाषा बराक को 2025 के संयुक्त राष्ट्र सैन्य लैंगिक समानता समर्थक पुरस्कार के लिए चुना गया है।

मेजर बराक वर्तमान में लेबनान में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल में महिला सहभागिता दल की कमांडर के रूप में भारतीय बटालियन में कार्यरत हैं। मेजर बराक भारतीय सेना की पहली महिला लड़ाकू हेलीकॉप्टर पायलट भी हैं।

मेजर बराक यह पुरस्कार प्राप्त करने वाली तीसरी भारतीय शांतिरक्षक बन गई हैं। इससे पहले, मेजर सुमन गवानी को 2019 में और मेजर राधिका सेन को 2023 में यह पुरस्कार मिला था।

वर्ष 2016 में स्थापित यह पुरस्कार, प्रतिवर्ष संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में तैनात बलों के कमांडरों और मिशन प्रमुखों के नामांकनों में से चुना जाता है।

भारत संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सैनिकों और पुलिस कर्मियों का सबसे बड़ा योगदान देने वाले देशों में से एक है।

Editor

Recent Posts

एसिड की खुदरा बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के मामले में सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने केंद्र से मांगा जवाब

सर्वोच्‍च न्‍यायलय ने आज केंद्र सरकार से जवाब मांगा कि एसिड की खुदरा बिक्री पर…

10 घंटे ago

NPCI इंटरनेशनल और उज्बेकिस्तान के NIPC ने ‘यूजेडक्यूआर’ के माध्यम से पूरे उज्बेकिस्तान में यूपीआई भुगतान सक्षम करने के लिए साझेदारी की

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) की अंतरराष्ट्रीय शाखा एनपीसीआई इंटरनेशनल पेमेंट्स लिमिटेड (एनआईपीएल) ने…

10 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थित में आज बिहार और झारखंड के बीच सोन नदी के जल बंटवारे से संबंधित समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में आज नई दिल्ली में बिहार…

11 घंटे ago

एससीओ शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिस्तान के राष्ट्रपति सादिर ज़ापारोव के साथ द्विपक्षीय बैठक की

बिश्केक में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन से इतर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आज…

11 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के रजत जयंती समारोह में शामिल हुए और ‘कॉनफ्लुएंस 3.0’ का उद्घाटन किया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज कोच्चि में राजगिरी स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (आरएसईटी)…

11 घंटे ago