भारत

भारतीय तटरक्षक बल ने लक्षद्वीप में एक सुपर-स्पेशलिस्ट चिकित्सा शिविर को आयोजित करने में मदद की

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने नई दिल्ली के एम्स और केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप के सहयोग से इस केंद्र शासित प्रदेश के सुदूर द्वीपों कवरत्ती और एंड्रोथ में 29 से 30 अप्रैल, 2024 तक एक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया। इस शिविर में प्रत्येक द्वीप पर लगभग 1,500 नागरिकों को शामिल किया गया और विशेषज्ञ परामर्श के साथ-साथ उन्हें मुफ्त दवाएं भी प्रदान की गईं।

एम्स, दिल्ली के निदेशक डॉ. एम श्रीनिवास ने चिकित्सीय दल का नेतृत्व किया, जिसमें स्त्री रोग, बाल रोग, न्यूरोलॉजी, त्वचाविज्ञान, हड्डी रोग और अन्य विभागों के 15 विशेषज्ञ डॉक्टर शामिल थे। यह चिकित्सा शिविर दूर-दराज के क्षेत्रों में सुपर-स्पेशलिस्ट मेडिकल कवरेज प्रदान करने पर केंद्रित था और इसमें विशेषज्ञ डॉक्टरों के परामर्श के माध्यम से स्थानीय लोगों की मदद की गई। विशेषज्ञ चिकित्सकों ने उपलब्ध चिकित्सा बुनियादी ढांचे के मानकों को बेहतर बनाने के लिए स्थानीय चिकित्सा पेशेवरों को बेसिक लाइफ सपोर्ट (बीएलएस) संबंधी व्याख्यान भी दिए।

इस चिकित्सा शिविर का उद्घाटन डॉ. एम श्रीनिवास द्वारा महानिरीक्षक भीष्म शर्मा, कमांडर तटरक्षक क्षेत्र (पश्चिम), सर्जन कमोडोर दिव्या गौतम, वीएसएम, प्रधान निदेशक (चिकित्सा सेवाएं), कोस्ट गार्ड मुख्यालय और लक्षद्वीप के स्वास्थ्य सचिव अवनीश कुमार, आईएएस की उपस्थिति में किया गया।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

8 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

8 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

8 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

10 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

10 घंटे ago