भारत

PVSM, AVSM, NM एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने आज 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में भारतीय नौसेना की कमान संभाली

पीवीएसएम, एवीएसएम, एनएम एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने आज 26वें नौसेना प्रमुख के रूप में भारतीय नौसेना की कमान संभाल ली है। उन्होंने पीवीएसएम, एवीएसएम, वीएसएम, एडीसी एडमिरल आर हरि कुमार का स्थान लिया, जो भारतीय नौसेना में एक शानदार करियर के बाद सेवानिवृत्त हुए हैं।

एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी रीवा स्थित सैनिक स्कूल और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी- खड़कवासला के पूर्व छात्र हैं। उन्हें 1 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था। वे संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ हैं। उन्होंने नौसेना के अग्रिम मोर्चे के युद्धपोतों पर सिग्नल संचार अधिकारी और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध अधिकारी के रूप में कार्य किया है। इसके बाद एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने निर्देशित मिसाइल विध्वंसक- आईएनएस मुंबई के कार्यकारी अधिकारी और प्रधान युद्ध अधिकारी की जिम्मेदारी भी संभाली है।

एडमिरल त्रिपाठी के समुद्री कमानों में आईएनएस विनाश, आईएनएस किर्च और आईएनएस त्रिशूल शामिल हैं। लगभग 40 वर्षों के अपने करियर के दौरान उन्होंने विभिन्न महत्वपूर्ण परिचालन और स्टाफ नियुक्तियों पर कार्य किया है। इनमें मुंबई में पश्चिमी बेड़े के परिचालन अधिकारी, नई दिल्ली में नौसेना परिचालनों के निदेशक, प्रधान निदेशक नेटवर्क केंद्रीय परिचालन और प्रधान निदेशक नौसेना योजना शामिल हैं। उन्होंने रियर एडमिरल के पद पर पदोन्नति होने के बाद एनएचक्यू में सहायक नौसेना प्रमुख (नीति और योजना) और पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग के रूप में कार्य किया। वहीं, उन्होंने वाइस एडमिरल के पद पर पदोन्नति पर केरल के एझिमाला स्थित प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट, मुंबई में नौसेना परिचालन के महानिदेशक, कार्मिक प्रमुख और पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया है।

एडीएम दिनेश के त्रिपाठी ने सिग्नल स्कूल-कोच्चि, डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज- वेलिंगटन, नेवल हायर कमांड कोर्स- करंजा और अमेरिका के यूनाइटेड स्टेट्स नेवल वॉर कॉलेज स्थित नेवल कमान कॉलेज में विभिन्न पाठ्यक्रमों को पूरा किया है।

30 अप्रैल 2024 को नौसेना प्रमुख का कार्यभार संभालने से पहले वे नौसेना उप प्रमुख के पद पर थे।

Editor

Recent Posts

केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने लखनऊ स्थित सीएसआईआर-सीडीआरआई में बीएसएल-3 सुविधा का उद्घाटन किया

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) तथा सीएसआईआर के उपाध्यक्ष डॉ. जितेंद्र सिंह…

18 घंटे ago

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ कोलकाता में भारतीय नौसेना को सौंपा गया

नीलगिरि श्रेणी (परियोजना 17ए) का सातवां एवं अंतिम युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ (यार्ड संख्या 3024) 27 नवंबर,…

18 घंटे ago

NBA ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में एबीएस निधि के तहत 13.76 करोड़ रुपये वितरित किए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 28 राज्यों और 4 केन्‍द्र शासित प्रदेशों में जैव…

19 घंटे ago

भारतीय रेल को ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के निर्माण कार्य में महत्वपूर्ण सफलता मिली

भारतीय रेल को आज उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर…

19 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने IORA मंत्रिपरिषद की बैठक में भाग लेने वाले विदेश मंत्रियों और प्रतिनिधिमंडल प्रमुखों से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में आयोजित आईओआरए मंत्रिपरिषद की 25वीं बैठक में…

19 घंटे ago

RBI ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित अनुपात – सीआरआर को 99 प्रतिशत से घटाकर 90 प्रतिशत किया

बैंकिंग प्रणाली में तरलता संकट के बीच भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई ने न्यूनतम दैनिक नकद आरक्षित…

19 घंटे ago