भारत

भारतीय तट रक्षक ने मुंबई तट के पास चार सदस्‍यों के साथ मछली पकड़ने वाले पोत को पकड़ा; 30,000 लीटर अवैध डीजल और 1.75 लाख रुपये की नकदी जब्त

भारतीय तट रक्षक (आईसीजी) ने 12 मई, 2024 को मुंबई से लगभग 27 समुद्री मील दक्षिण-पश्चिम में चालक दल के चार सदस्यों के साथ मछली पकड़ने वाले एक पोत आई तुलजई को पकड़ा। डीजल की अवैध तस्करी में लिप्‍त इस संदिग्ध पोत को आईसीजी के एक फास्ट पेट्रोल वेसल और एक इंटरसेप्टर नाव ने पकड़ा।

पकड़े गए पोत की गहन तलाशी लेने पर उसके मछली भंडार के भीतर छुपाया गया 30 लाख रुपये की अनुमानित कीमत वाला लगभग 30,000 लीटर अवैध डीजल जब्त किया गया। इसके अलावा 1.75 लाख रुपये की बेहिसाब नकदी भी जब्त की गई। गिरफ्तार किए गए चालक दल से पूछताछ में पता चला कि उनका इस अवैध माल को मछुआरों को बेचने का इरादा था।

पकड़े गए पोत को आईसीजी इंटरसेप्टर नाव द्वारा मुंबई बंदरगाह तक ले जाया गया, जहां इसे उचित जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग के अधिकारियों के हवाले कर दिया गया। इस समुद्री खतरे के खिलाफ व्यापक कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए पुलिस, मत्स्य पालन और राजस्व खुफिया निदेशालय सहित अन्य तटीय सुरक्षा एजेंसियों को भी इसमें शामिल किया गया है।

Editor

Recent Posts

भारत और म्यांमार ने पहली त्रि-सेवा संयुक्त एचएडीआर अभ्यास ‘राहत मित्र’ की शुरुआत की

भारत और म्यांमार ने 5 नवंबर 2026 को चेन्नई में पहली द्विपक्षीय त्रि-सेवा मानवीय सहायता…

9 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से सम्मानित किया

गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज उत्तराखंड पुलिस को राष्ट्रपति पुलिस कलर से…

10 घंटे ago

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष रेलगाड़ियां चला रहा

रेलवे दिवाली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए करीब 18 हजार विशेष…

10 घंटे ago

निर्वाचन आयोग ने सात राज्यों में SIR के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं करा पाने वाले मतदाताओं दिया एक और मौका

निर्वाचन आयोग ने विशेष गहन पुनरीक्षण- एसआईआर के दौरान मतदाता सूची में नाम शामिल नहीं…

10 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देहरादून में उत्तराखंड राज्योत्सव समारोह को संबोधित किया।…

11 घंटे ago

सरकार ने 2026-27 के लिए OMSS (D) के तहत चावल की बिक्री का लक्ष्य 25 LMT से दोगुना करके 50 LMT किया

भारत सरकार खाद्य अनाजों, विशेष रूप से चावल की कीमतों पर कड़ी नज़र रख रही…

11 घंटे ago