Defence News

भारतीय तटरक्षक बल ने प्रशिक्षण प्रोटोकॉल को बेहतर बनाने और अपने विभिन्न कार्य मंचों पर एकरूपता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ‘सुविधा सॉफ्टवेयर संस्करण 1.0’ का शुभारंभ किया

भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) ने 30 जुलाई, 2024 को आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में अपने पहले ‘वार्षिक परिचालन समुद्री प्रशिक्षण सम्मेलन’ के दौरान ‘सुविधा सॉफ्टवेयर संस्करण 1.0’ का शुभारंभ किया। यह सॉफ्टवेयर एक अत्याधुनिक उपकरण है, जिसे प्रशिक्षण प्रोटोकॉल को बेहतर बनाने तथा भारतीय तटरक्षक बल के सभी कार्य मंचों पर एकरूपता सुनिश्चित करने के लिए विकसित किया गया है।

उप महानिदेशक (समुद्री प्रशिक्षण) महानिरीक्षक अनुपम राय ने इस अवसर पर मुख्य व्याख्यान दिया। उन्होंने भारतीय तटरक्षक बल के भीतर उत्कृष्टता एवं अनुकूलनशीलता की संस्कृति को बढ़ावा देने के महत्व पर बल दिया।

इस सम्मेलन में भारतीय तटरक्षक बल के विभिन्न क्षेत्रों के वरिष्ठ अधिकारियों ने सक्रियता के साथ भाग लिया, जिसमें जटिल परिचालनों के लिए एकीकृत दृष्टिकोण की आवश्यकता पर बल दिया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से गतिशील समुद्री सुरक्षा परिदृश्य से निपटने के उद्देश्य से सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों पर चर्चा करने, अंतर्दृष्टि साझा करने और रणनीतियों को संरेखित करने के लिए एक मूल्यवान मंच प्रदान किया गया। यह सम्मेलन परिचालन प्रशिक्षण में उत्कृष्टता व नवाचार के प्रति भारतीय तटरक्षक बल की प्रतिबद्धता को उजागर करता है।

Editor

Recent Posts

इस्राएल द्वारा ईरान के महत्वपूर्ण इस्पात, बिजली और परमाणु स्थलों पर हमले से पश्चिम एशिया में तनाव बना हुआ है

इस्राएल द्वारा कल रात ईरान के प्रमुख इस्पात, बिजली और परमाणु संयंत्रों पर हमले तेज…

5 घंटे ago

IPL का 19वां संस्करण आज से बेंगलुरु में शुरू, उद्घाटन मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद से

इंडियन प्रीमियर लीग- आईपीएल का 19वां संस्करण आज से शुरू हो रहा है। उद्घाटन मैच…

5 घंटे ago

लद्दाख के ज़ोजिला दर्रे के पास हिमस्खलन में कई वाहन फंसने से सात लोगों की मौत

केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग के निकट जोजिला पास…

5 घंटे ago

भारत सरकार ने RBI के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली छमाही के लिए सरकार की ऋण योजना

भारत सरकार ने भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के परामर्श से वित्त वर्ष 2026-27 की पहली…

5 घंटे ago

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) ने वित्त वर्ष 2025–2026 में ₹20,000 करोड़ से अधिक का सकल प्रीमियम हासिल किया

ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (ओआईसीएल) ने वित्त वर्ष 2025-2026 के लिए ₹20,000 करोड़ के ग्रॉस…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट की उभरती स्थिति के मद्देनज़र तैयारियों की समीक्षा के लिए मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक की अध्यक्षता की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने हाल के पश्चिम एशिया घटनाक्रम और भारत पर उसके संभावित प्रभाव…

5 घंटे ago