भारत

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने चीन में सभी भारतीय नागरिकों से पंजीकरण कराने को कहा

बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने चीन में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को दूतावास में पंजीकरण कराने की बृहस्पतिवार को सलाह दी, जो भविष्य में वहां से प्राप्त होने वाली सभी सेवाओं के लिए आवश्यक होगा।

दूतावास द्वारा जारी एक परामर्श में कहा गया है कि भारतीयों को दूतावास संबंधी सेवाएं प्रदान करने की प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए यह सलाह दी जाती है कि चीन में रहने वाले सभी भारतीय नागरिक, जिनमें छात्र भी शामिल हैं, पंजीकरण कराएं।

परामर्श में कहा गया है कि वेबसाइट पर पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने पर, आवेदक का नाम, पासपोर्ट नंबर और पंजीकरण संख्या वाला पंजीकरण दस्तावेज स्वचालित रूप से डाउनलोड करने योग्य पीडीएफ प्रारूप में तैयार हो जाएगा और पंजीकरण फॉर्म भरने की प्रक्रिया के दौरान आवेदक द्वारा प्रदान की गई पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी भेज दिया जाएगा।

सभी भारतीय नागरिकों को दूतावास संबंधी किसी भी सेवा, पासपोर्ट नवीनीकरण, दस्तावेजों के सत्यापन, पुलिस मंजूरी प्रमाण पत्र, जन्म और विवाह पंजीकरण के लिए अपने आवेदन के साथ पंजीकरण दस्तावेज संलग्न करने को कहा गया है।

Editor

Recent Posts

रक्षा सचिव ने वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (DSSC) के 81वें स्टाफ कोर्स के दीक्षांत समारोह में भाग लिया

रक्षा सचिव राजेश कुमार सिंह ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज (डीएसएससी)…

10 घंटे ago

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक 10 लोगों की मौत, बचाव अभियान जारी

उत्तर प्रदेश के मथुरा में यमुना नदी में नाव पलटने की घटना में अब तक…

10 घंटे ago

रक्षा मंत्री ने 1999 के कारगिल युद्ध के नायक कर्नल सोनम वांगचुक (एमवीसी) के निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महावीर चक्र से सम्मानित और 1999 के कारगिल युद्ध के…

10 घंटे ago

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ

चंपारण सत्याग्रह की आज 108वीं वर्षगांठ है, महात्मा गांधी के नेतृत्व में देश के स्वतंत्रता…

12 घंटे ago

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए संकल्‍प पत्र जारी किया

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह ने आज पश्चिम बंगाल…

12 घंटे ago

भारत और अमरीका ‘पैक्स सिलिका’ के अंतर्गत सहयोग बढ़ाने और व्यापक आर्थिक तथा तकनीकी संबंधों को विस्तार देने पर सहमत हुए

भारत और अमरीका पैक्स सिलिका के अंतर्गत सहयोग को बढ़ाने और एआई तथा महत्वपूर्ण खनिजों…

12 घंटे ago