बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास ने चीन में रहने वाले सभी भारतीय नागरिकों को दूतावास में पंजीकरण कराने की बृहस्पतिवार को सलाह दी, जो भविष्य में वहां से प्राप्त होने वाली सभी सेवाओं के लिए आवश्यक होगा।
दूतावास द्वारा जारी एक परामर्श में कहा गया है कि भारतीयों को दूतावास संबंधी सेवाएं प्रदान करने की प्रक्रिया को और अधिक सुव्यवस्थित और सुविधाजनक बनाने के लिए यह सलाह दी जाती है कि चीन में रहने वाले सभी भारतीय नागरिक, जिनमें छात्र भी शामिल हैं, पंजीकरण कराएं।
परामर्श में कहा गया है कि वेबसाइट पर पंजीकरण फॉर्म सफलतापूर्वक जमा करने पर, आवेदक का नाम, पासपोर्ट नंबर और पंजीकरण संख्या वाला पंजीकरण दस्तावेज स्वचालित रूप से डाउनलोड करने योग्य पीडीएफ प्रारूप में तैयार हो जाएगा और पंजीकरण फॉर्म भरने की प्रक्रिया के दौरान आवेदक द्वारा प्रदान की गई पंजीकृत ईमेल आईडी पर भी भेज दिया जाएगा।
सभी भारतीय नागरिकों को दूतावास संबंधी किसी भी सेवा, पासपोर्ट नवीनीकरण, दस्तावेजों के सत्यापन, पुलिस मंजूरी प्रमाण पत्र, जन्म और विवाह पंजीकरण के लिए अपने आवेदन के साथ पंजीकरण दस्तावेज संलग्न करने को कहा गया है।
एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में आठ महीने से जारी…
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने देश में दवाओं की गुणवत्ता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड द्वारा डॉयचे बैंक एजी के कुछ…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने सैफायर यूएस होल्डको (यूएसए), एलएलसी द्वारा जेंटारी रिन्यूएबल्स इंडिया प्राइवेट…
भारत-कनाडा रक्षा संवाद का पहला संस्करण 3 नवंबर, 2026 को वर्चुअल माध्यम से आयोजित किया…