बेरूत में भारतीय दूतावास ने 48 घंटों में तीसरी बार एडवाइजरी जारी की है, जिसमें भारतीय नागरिकों से तत्काल लेबनान छोड़ने को कहा गया है। लेबनान में रूकने के इच्छुक भारतीयों को सतर्कता बरतने, बहुत आवश्यक होने पर ही बाहर निकलने और ईमेल या आपातकालीन फोन नंबर के जरिये दूतावास से संपर्क बनाए रखने का परामर्श जारी किया गया है।
गोलान पहाडियों पर हिजबुल्लाह के कथित रॉकेट हमले के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। हमले में 12 बच्चों की मौत हो गई। इज़राइल रक्षा बलों की त्वरित जवाबी कार्रवाई में दक्षिणी लेबनान में एक शीर्ष हिजबुल्लाह कमांडर फुआद शुक्र की मौत हो गई।
इज़राइल ने गोलान पहाडियों पर हमले के लिए हिजबुल्लाह को जिम्मेदार ठहराया है, लेकिन हिजबुल्लाह ने इसकी जिम्मेदारी लेने से इनकार किया है। इज़राइल ने चेतावनी दी है कि हिजबुल्ला को इस हमले की भारी कीमत चुकानी पड़ेगी।
वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…
भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के…
भारत के निर्माण क्षेत्र में कौशल विकास और क्षमता निर्माण को मजबूत करने की दिशा…
रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…
केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…
अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…