खेल

भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा ने मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश को हराकर टाटा स्टील मास्टर्स 2025 का खिताब जीता

शतरंज में भारतीय ग्रैंडमास्टर आर. प्रज्ञाननंदा ने नीदरलैंड्स के विज्क आन ज़ी में कल रात रोमांचक टाईब्रेकर में मौजूदा विश्व चैंपियन डी. गुकेश को हराकर प्रतिष्ठित टाटा स्टील मास्टर्स 2025 का खिताब जीत लिया। इस जीत के साथ आर. प्रज्ञाननंदा 2006 में विश्वनाथन आनंद के बाद यह प्रतिष्ठित खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए हैं।

14 खिलाड़ियों का राउंड-रॉबिन इवेंट नाटकीय रहा। गुकेश और प्रज्ञान दोनों 13 राउंड के बाद 8 दशमलव 5 अंकों के साथ बराबरी पर रहे। पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहने वाले गुकेश अपना अंतिम गेम ग्रैंडमास्टर अर्जुन एरिगैसी से हार गए जबकि प्रज्ञान को लंबे चले मैच में विंसेंट कीमर ने हरा दिया।

टाईब्रेकर में गुकेश ने दो ब्लिट्ज़ गेम में से पहला जीता और उन्हें खिताब सुरक्षित करने के लिए दूसरे में केवल ड्रॉ की आवश्यकता थी। हालाँकि प्रज्ञान ने शानदार वापसी करते हुए दोनों ब्लिट्ज गेम जीतकर खिताब अपने नाम कर लिया।

Editor

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

1 घंटा ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

6 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

6 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

6 घंटे ago