भारत

भारतीय चिकित्‍सा संघ ने आर जी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को पत्र लिखा

भारतीय चिकित्‍सा संघ-आईएमए ने आर जी कर मेडिकल कॉलेज मामले पर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को पत्र लिखकर डॉक्टरों की सुरक्षा और मामले में शीघ्र न्याय की मांग की है। संघ ने अपने पत्र में यह भी मांग की है कि सभी अस्पतालों का सुरक्षा प्रोटोकॉल हवाई अड्डों की तर्ज पर होना चाहिए। पत्र में पीड़िता के शोक संतप्त परिवार को उचित और सम्मानजनक मुआवजा देने की भी मांग की गई है।

आर जी कर मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल में एक डॉक्‍टर से दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले पर देश भर में डॉक्‍टरों के विभिन्‍न समूहों और संगठनों का विरोध प्रदर्शन जारी है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि विभिन्‍न शहरों में केवल आपातकालीन सेवायें चल रही हैं। भारतीय‍ चिकित्‍सा संघ ने कल 24 घंटे की हडताल का आह्वान किया। पश्चिम बंगाल में सीबीआई मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्‍टर संदीप घोष से कोलकाता में पूछताछ कर रहा है।

एजेन्‍सी की एक टीम अस्‍पताल जबकि एक अन्‍य टीम गिरफ्तार आरोपी संजय रॉय के स्‍थान की जांच कर रही है। एक संबंधित घटनाक्रम में वामपंथी और कांग्रेस पार्टी आज राज्‍य के सभी जिलों में इस घटना को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। सत्‍तारूढ तृणमूल कांग्रेस ने भी इस घटना में संलिप्‍त अपर‍ाधियों को फांसी देने की मांग को लेकर कोलकाता और अन्‍य स्‍थानों पर रैलियां की।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

12 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

13 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

13 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

13 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

13 घंटे ago