भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस किल्टान चांगी प्रदर्शनी केंद्र में आईएमडीईएक्स एशिया 2025 में भाग लेने के लिए सिंगापुर पहुंचा। यह यात्रा भारतीय नौसेना की परिचालन तैनाती का हिस्सा है और भारत और सिंगापुर के बीच मजबूत समुद्री साझेदारी को प्रदर्शित करता है।
अपने प्रवास के दौरान जहाज के चालक दल द्विपक्षीय/बहुपक्षीय गतिविधियों की श्रृंखला के तहत शामिल हो रहे हैं, जिसमें सिंगापुर की नौसेना और आईएमडीईएक्स एशिया 2025 में भाग लेने वाली अन्य नौसेनाओं के साथ व्यावसायिक आदान-प्रदान शामिल है।
इन गतिविधियों का उद्देश्य नौसैनिक सहयोग को मजबूत करना, अंतर-संचालन क्षमता को बढ़ाना और दोनों नौसेनाओं के बीच आपसी समझदारी को बढ़ावा देना है।
समुद्री सुरक्षा और भारत की नौसैनिक विरासत के बारे में अधिक जागरुकता बढ़ाने के लिए स्कूली बच्चों के लिए निर्देशित पर्यटन, भाग लेने वाली नौसेनाओं के साथ क्रॉस डेक दौरे और रक्षा उद्योगों के लिए क्यूरेटेड दौरे की योजना बनाई गई है।
भारतीय नौसेना की यह यात्रा उसकी क्षेत्रीय सुरक्षा, स्थिरता के प्रति प्रतिबद्धता तथा दो समुद्री साझेदारों भारत और सिंगापुर के बीच दीर्घकालिक मैत्री को उजागर करती है।
पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय (एमओपीएसडब्ल्यू) फारस की खाड़ी में विकसित हो रही समुद्री…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट का स्वतः संज्ञान लिया है। इसमें कहा…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है। रिपोर्ट के…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी की भारत यात्रा ने…
केन्द्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने आज स्पेन के बार्सिलोना…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने ओडिशा में छह लेन वाली एक्सेस-कंट्रोल्ड ग्रीनफील्ड कैपिटल रीजन…