Defence News

भारतीय नौसेना का पोत किल्टन आज ब्रुनेई के मुरा पहुंचा और रॉयल ब्रुनेई नौसेना ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया

भारतीय नौसेना का पोत किल्टन आज 25 मई 24 को ब्रुनेई के मुरा पहुंचा और रॉयल ब्रुनेई नौसेना ने उसका गर्मजोशी से स्वागत किया। यह यात्रा दक्षिण चीन सागर में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती का एक हिस्सा है। यह यात्रा दोनों समुद्री राष्ट्रों के बीच मित्रता और सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने के लिए तैयार है।

भारतीय नौसेना के इस पोत किल्टन की यह यात्रा परस्पर उस पेशेवर बातचीत, खेल सम्बन्धों, सामाजिक आदान-प्रदान और सामुदायिक आउटरीच पर केंद्रित है, जो दोनों देशों और नौसेनाओं के साझा मूल्यों को प्रदर्शित करती है। यह यात्रा भारतीय नौसेना और रॉयल ब्रुनेई नौसेना के बीच समुद्र में समुद्री साझेदारी अभ्यास के साथ समाप्त होगी। दोनों नौसेनाएं सामरिक कौशल को आगे बढ़ाएंगी जो पारस्परिक श्रेष्ठता और सर्वोत्तम प्रथाओं के आदान-प्रदान को बढ़ावा देगी।

आईएनएस किल्टन चार पी 28 पनडुब्बी रोधी युद्धपोतों (एंटी-सबमरीन वारफेयर-एएसडब्ल्यू) की कार्वेट में से तीसरा है जिसे स्वदेशी रूप से गार्डन रीच शिपबिल्डर्स एंड इंजीनियर्स (जीआईएसई), कोलकाता द्वारा डिजाइन और निर्मित किया गया है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

9 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

9 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

9 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

9 घंटे ago