Defence News

भारतीय नौसेना के जहाज तबर ने रूसी नौसेना के जहाज सूब्राज़िटेलनी के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (MPX) का संचालन किया

भारतीय नौसेना के अग्रणी जहाज, आईएनएस तबर 328वें रूसी नौसेना दिवस परेड समारोह में भाग लेने के लिए चार दिवसीय यात्रा पर 25 जुलाई 24 को सेंट पीटर्सबर्ग, रूस पहुंचा। भारत और रूस के बीच प्रगाढ़ द्विपक्षीय संबंध और समुद्री सहयोग है, जो विविध क्षेत्रों में फैला हुआ है। आईएनएस तबर की यात्रा का उद्देश्य इस दीर्घकालिक मित्रता को मजबूत करना और दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने के नए अवसरों की तलाश करना था।

रूस के सेंट पीटर्सबर्ग से रवाना होने पर आईएनएस तबर ने 30 जुलाई 2024 को रूसी नौसेना के जहाज सूब्राज़िटेलनी के साथ समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) सफलतापूर्वक संचालित किया। 328वें रूसी नौसेना दिवस परेड में भारतीय नौसेना के जहाज तबर की भागीदारी और एमपीएक्स का संचालन, भारत और रूस के बीच समुद्री सहयोग में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए दोनों देशों की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है। एमपीएक्स में संचार अभ्यास, खोज और बचाव रणनीति और समुद्र में पुनःपूर्ति सहित कई जटिल नौसैनिक युद्धाभ्यास शामिल थे। दोनों नौसेनाओं के जहाजों ने उच्च स्तरीय पेशेवर दृष्टिकोण और अंतर-संचालन योग्य क्षमता का प्रदर्शन किया।

भारतीय नौसेना दुनिया भर की नौसेनाओं के साथ साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है। रूसी नौसेना के साथ एमपीएक्स मजबूत द्विपक्षीय समुद्री संबंधों को सुदृढ़ करता है तथा समुद्री क्षेत्र में बेहतर सहयोग सुनिश्चित करने के प्रति हमारे संकल्प और प्रतिबद्धता को और मजबूती देता है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने एक वर्ष में 1 करोड़ युवाओं को एआई कौशल प्रशिक्षण प्रदान करने की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से राष्ट्र को…

5 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अपने संबोधन में विकसित भारत की दिशा में भारत की अगली ऊंची छलांग का आह्वान किया

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से अपने 80वें स्वतंत्रता दिवस के…

6 मिनट ago

80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन के मुख्य बिंदु

80वें स्वतंत्रता दिवस के भाषण में, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 2047 तक विकसित भारत के…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी।…

5 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए ‘लोइटर म्यूनिशन सिस्टम’ की खरीद के लिए 1,577 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने भारतीय सेना के लिए ‘लोइटर म्यूनिशन सिस्टम’, गोला-बारूद और अन्य आवश्यक उपकरणों…

7 घंटे ago

सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन समय-सीमा समाप्त की

सरकार ने टेलीविजन चैनलों के लिए 12 मिनट की विज्ञापन समय-सीमा हटाने का निर्णय लिया…

7 घंटे ago