भारत

भारतीय नौसेना के जहाजों दिल्ली, शक्ति और किल्टन ने सिंगापुर का दौरा किया

भारतीय नौसेना के जहाजों दिल्ली, शक्ति और किल्टन ने 06 से 09 मई 2024 तक सिंगापुर का दौरा किया। इन यात्राओं का उद्देश्य द्विपक्षीय बातचीत करना और आपसी हित एवं साझा सहयोग के क्षेत्रों पर चर्चा करना तथा इस क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा व स्थिरता को बढ़ाने की प्रतिबद्धता को विस्तार देना था। इस तरह की यात्राएं दक्षिणी चीन सागर में भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े की परिचालन तैनाती का ही भाग हैं।

पूर्वी बेड़े के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग रियर एडमिरल राजेश धनखड़ और जहाजों के कमांडिंग अधिकारियों ने सिंगापुर नौसेना मुख्यालय में सिंगापुर की नौसेना के फ्लीट कमांडर के साथ बातचीत की। इन यात्राओं ने भारत और सिंगापुर दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच नौसैनिक सहयोग तथा सहभागिता बढ़ाने पर चर्चा करने का अवसर प्रदान किया। भारतीय नौसेना के जहाज आईएनएस शक्ति पर एक डेक रिसेप्शन आयोजित किया गया था, जिसमें दोनों देशों की नौसेनाओं के कर्मियों और सिंगापुर में भारतीय प्रवासी तथा स्थानीय राजनयिक समुदाय को आपस में चर्चा करने का अवसर प्राप्त हुआ। इस पहल से मित्रता एवं पारस्परिक सम्मान के सेतु का और आगे विस्तार किया गया।

समुद्री शिक्षा और भविष्य की संभावनाओं के प्रति भारतीय नौसेना की वचनबद्धता के हिस्से के रूप में स्थानीय स्कूली बच्चों को भारतीय जहाजों का दौरा करने के लिए आमंत्रित किया गया था। इस दौरान, बच्चों को जहाजों का निर्देशित भ्रमण कराया गया, जहां पर उन्होंने नौसेना संचालन, भारत के समृद्ध समुद्री इतिहास और विरासत के साथ-साथ समुद्री सुरक्षा के महत्व के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। इस तरह की संवादात्मक गतिविधियों का उद्देश्य युवा पीढ़ी को देश सेवा हेतु प्रेरित करना और समुद्री मामलों की बेहतर समझ को बढ़ावा देना है। इस दौरान,भारतीय नौसेना और सिंगापुर की नौसेना के कार्मिकों ने अन्य पेशेवर बातचीत के अलावा, एक दूसरे के युद्धपोतों का भ्रमण किया और विषय वस्तु विशेषज्ञ विनिमय (एसएमईई) भी किया।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ओमान के सुल्तान हैथम बिन तारिक से बातचीत की और पश्चिम…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के साथ टेलीफोन पर सार्थक बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुवैत के क्राउन प्रिंस शेख सबाह अल-खालिद अल-हमद अल-मुबारक अल-सबाह के…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल सानी से बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमद अल सानी से…

12 घंटे ago

भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का स्टॉक

भारत के पास 25 दिनों का क्रूड ऑयल, 25 दिनों का पेट्रोल और डीज़ल का…

14 घंटे ago

अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सीमा पर डुरंड लाइन लगातार पांचवें दिन भी झड़पें जारी

अफगानिस्‍तान और पाकिस्‍तान की सीमा पर डुरंड लाइन लगातार पांचवें दिन भी झड़पें जारी हैं।…

14 घंटे ago

केंद्र ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम के अंतर्गत आवेदनों पर निर्णय लेने के लिए दो और अधिकार प्राप्त समितियों का गठन किया

केंद्र सरकार ने पश्चिम बंगाल में नागरिकता संशोधन अधिनियम – सीएए के तहत भारतीय नागरिकता…

15 घंटे ago