insamachar

आज की ताजा खबर

Defence News भारत

भारतीय नौसेना ने गोताखोरी और गहरे पानी के नीचे के अभियानों में सहायता के लिए आईएनएस निपुण को बेड़े में शामिल किया

भारतीय नौसेना ने आज मुंबई के नौसेना गोदी में निस्‍तार श्रेणी के दूसरे डाइविंग सपोर्ट पोत – आईएनएस निपुण को अपने बेड़े में शामिल किया। समारोह में नौसेना प्रमुख एडमिरल कृष्ण स्वामीनाथन ने कहा कि आईएनएस निपुण पानी के नीचे चलाए जाने वाले विशेष अभियानों में महत्‍वपूर्ण साबित होगा।

आज हम तेजी से बदलती रणनीतिक परिस्थितियों के दौर से गुजर रहे हैं। समुद्री क्षेत्र में चुनौतियां लगातार बढ़ रही हैं। भविष्य के खतरों का सटीक अनुमान हमेशा संभव नहीं है, लेकिन संभावित खतरों के लिए तैयार रहना और उनसे प्रभावी ढंग से निपटने की क्षमता विकसित करना आवश्‍यक है। हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि खतरा कहीं भी और कभी भी सामने आए, हम उसका समय पर प्रभावी ढंग से सामना करें।

इसे विशाखापत्तनम स्थित हिंदुस्तान शिपयार्ड लिमिटेड द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और निर्मित किया गया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *