भारतीय नौसेना का नौवहन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, वैश्विक समुद्री अभियान लोकायन 26 के तहत 01 सितंबर 2026 को स्पेन के दूसरे सबसे बड़े शहर और उत्तरपूर्वी तट पर स्थित बार्सिलोना पहुंचा।
बार्सिलोना में ठहराव के दौरान, यह पोत स्पेन की नौसेना और अन्य समुद्री पक्षकारों के साथ पेशेवर और सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल होगा। आईएनएस सुदर्शनी पर सवार प्रशिक्षु नाविक, पेशेगत संवाद और नौवहन कौशल साझा करने संबंधी कार्यक्रम में भाग लेंगे।
आईएनएस सुदर्शनी 4 सितंबर 2026 को आगंतुकों का स्वागत करेगा। पोत पर पहुंचने वाले लोगों को भारत की समुद्री परंपराओं और उसके महासागरीय अभियानों को जानने का अवसर मिलेगा।
लोकायन 26- भारत के विशिष्ट समुद्री प्रयासों का प्रतीक है, जो वैश्विक समुद्री गतिविधियों में भारत की श्रेष्ठता तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण और नौवहन अभियानों में नौसेना की उत्कृष्टता हासिल करने की प्रतिबद्धता दर्शाता है।
केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…
कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…
केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…
राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…
देश की नैदानिक अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक परीक्षणों में देश की…
आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…