भारत

भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘तरकश’ और ‘ईक्षक’ ने सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया की अपनी सफल यात्रा पूरी की

भारतीय नौसेना के युद्धपोत ‘तरकश’ और ‘इक्षक’ ने 29 जून, 2026 को सेशेल्स के पोर्ट विक्टोरिया की अपनी यात्रा सफलतापूर्वक पूरी की। इस दौरान सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस और स्वर्ण जयंती समारोह के अवसर पर आयोजित विभिन्न पेशेवर, औपचारिक एवं सामुदायिक गतिविधियों में दोनों जहाजों ने सक्रिय भागीदारी निभाई, जिनका सफलतापूर्वक समापन हुआ।

यात्रा के दौरान आईएनएस ‘तरकश’ के मार्चिंग दल और नौसेना बैंड ने 28 जून, 2026 को आयोजित सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस परेड में भाग लिया। इस अवसर पर माननीय प्रधानमंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। यह सहभागिता भारत और सेशेल्स के बीच गहरे, ऐतिहासिक व मजबूत समुद्री संबंधों की प्रतीक रही।

आईएनएस ‘इक्षक’ पर 300 से अधिक आगंतुकों ने भ्रमण किया। इस दौरान उन्हें जहाज की अत्याधुनिक हाइड्रोग्राफिक सर्वेक्षण क्षमताओं से अवगत कराया गया। इससे उन्हें हिंद महासागर क्षेत्र में हाइड्रोग्राफिक सहयोग के लिए भारतीय नौसेना के योगदान को प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

आईएनएस ‘इक्षक’ के दल ने सामुदायिक संपर्क गतिविधियों के तहत, सेशेल्स में भारत के उच्चायोग के साथ मिलकर इंग्लिश रिवर होम में एक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया और वहां रहने वालों को प्राथमिक उपचार किट तथा आवश्यक सामग्री वितरित की। इससे स्थानीय समुदायों के कल्याण के प्रति साझा प्रतिबद्धता दोहराई गई।

आईएनएस ‘तरकश’ और आईएनएस ‘इक्षक’ का यह दौरा भारत सरकार के ‘महासागर’ महासागर (क्षेत्रों में सुरक्षा और विकास के लिए आपसी एवं समग्र प्रगति) दृष्टिकोण के अनुरूप हिंद महासागर क्षेत्र के मित्र समुद्री देशों के साथ समुद्री सहयोग को मजबूत करने के प्रति भारतीय नौसेना की प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है। यह तैनाती आपसी तालमेल, क्षमता निर्माण और समुद्री सुरक्षा को बढ़ावा देने पर भारतीय नौसेना के निरंतर फोकस को भी दर्शाती है। साथ ही, इससे भारत व सेशेल्स के बीच लंबे समय से चले आ रहे मैत्रीपूर्ण संबंधों एवं रक्षा साझेदारी को और मजबूती मिली है।

Editor

Recent Posts

भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को पूरी तरह से खारिज किया

भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को…

5 घंटे ago

भारत के संचार नेटवर्क की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए संचार विभाग ने 14 स्वदेशी क्वांटम उत्पादों का अनावरण किया

भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र,…

5 घंटे ago

NCSC ने तरनतारन मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए पाँच दिनों में कार्रवाई और रिपोर्ट की सिफारिश की

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC), के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अध्यक्षता में आज तरनतारन, पंजाब…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में…

5 घंटे ago

MoSPI ने पंजाब के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के साथ एक शोध अध्ययन करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने भारत में मासिक उपभोग खर्च हेतु एक पूर्वानुमानित…

5 घंटे ago