भारत

जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची भारत की आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं

नई दिल्ली: जापान की प्रधानमंत्री सनाए ताकाइची भारत की आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं। केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने हवाई अड्डे पर उनका स्वागत किया।

वे कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ 16वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेंगी। यह सम्मेलन दोनों देशों को द्विपक्षीय सहयोग के सभी पहलुओं की समीक्षा और इसे सुदृढ़ बनाने के साथ ही परस्पर हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा का अवसर प्रदान करेगा।

भारत और जापान के बीच द्विपक्षीय संबंधों को वर्ष 2014 में एक विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी का दर्जा दिया गया था। अगले वर्ष दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के बीच 75 वर्ष पूरे होने वाले हैं। इस अवसर की ओर बढ़ते हुए दोनों देशों के बीच व्‍यापार और निवेश आर्थिक सुरक्षा रक्षा एवं सुरक्षा ज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्‍कृति तथा जन से जन संपर्क सहित विभिन्‍न क्षेत्रों में सहयोग लगातार गहरा होता जा रहा है। भारत जापान व्‍यापक आर्थिक साझेदारी समझौता एक अगस्‍त 2011 से प्रभावी है। पिछले वित्‍तीय वर्ष में दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्‍यापार करीब 27 हजार डॉलर से अधिक रहा।

Editor

Recent Posts

भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को पूरी तरह से खारिज किया

भारत ने विश्व बैंक द्वारा सिंधु जल संधि पर गठित मध्यस्थता न्यायालय के फैसले को…

4 घंटे ago

भारत के संचार नेटवर्क की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए संचार विभाग ने 14 स्वदेशी क्वांटम उत्पादों का अनावरण किया

भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र,…

5 घंटे ago

NCSC ने तरनतारन मामले में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी के लिए पाँच दिनों में कार्रवाई और रिपोर्ट की सिफारिश की

राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग (NCSC), के अध्यक्ष किशोर मकवाना की अध्यक्षता में आज तरनतारन, पंजाब…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिश्केक में 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन के दौरान रूस के राष्ट्रपति…

5 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में हुई दुर्घटना में…

5 घंटे ago

MoSPI ने पंजाब के थापर इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के साथ एक शोध अध्ययन करने हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) ने भारत में मासिक उपभोग खर्च हेतु एक पूर्वानुमानित…

5 घंटे ago