भारत

भारतीय नौसेना के पहले प्रशिक्षण स्क्वाड्रन ने ईरान के बंदर अब्बास का दौरा किया

देश के प्रथम प्रशिक्षण स्क्वाड्रन (1टीएस) के जहाज – आईएनएस तीर, आईएनएस शार्दुल और आईसीजीएस वीरा फारस की खाड़ी में लंबी दूरी की प्रशिक्षण तैनाती के अंतर्गत ईरान के बंदरगाह शहर बंदर अब्बास पहुंच गए हैं। यह यात्रा समुद्री सहयोग को विस्तारित करने और आपसी समझ को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय जहाजों को आईआरआई नौसेना के जहाज ज़ेरेह के मार्गदर्शन में बंदरगाह तक ले जाया गया और आईआरआई नौसेना के प्रथम नौसेना जिले और भारतीय नौसेना के गणमान्य अधिकारियों द्वारा जेटी पर उनका औपचारिक स्वागत किया गया।

इस यात्रा के दौरान, भारत के जहाज भारतीय नौसेना और आईआरआई नौसेना के बीच समुद्री सुरक्षा तथा पारस्परिक कार्य संचालन क्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से गतिविधियों में शामिल होंगे। इन जहाजों के प्रवास के दौरान व्यावसायिक आदान-प्रदान, अंतर-प्रशिक्षण दौरे, पुष्पांजलि, मैत्रीपूर्ण खेल कार्यक्रम और समुद्री साझेदारी अभ्यास (एमपीएक्स) की योजना बनाई गई है।

इससे पहले ईरानी प्रशिक्षण बेड़े के जहाज बुशहर और टोनब ने प्रशिक्षण गतिविधियों के हिस्से के रूप में मार्च, 2024 में मुंबई का दौरा किया था। आईआरआई नौसेना के जहाज डेना ने फरवरी, 2024 में बहुपक्षीय नौसेना अभ्यास मिलन 2024 में भी भाग लिया था। वर्तमान यात्रा, सागर (क्षेत्र में सभी के लिए सुरक्षा एवं विकास) पहल के दृष्टिकोण के अनुरूप क्षेत्रीय देशों के साथ समुद्री सहयोग के उद्देश्य से भारत की प्रतिबद्धता को उजागर करती है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने इलेक्ट्रॉनिक्स घटक विनिर्माण योजना (ईसीएमएस) के अंतर्गत 29 और प्रस्तावों को मंजूरी दी

इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने पूर्व में घोषित 54,567 करोड़ रुपये के 46 आवेदनों…

7 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने लोक सभा में वामपंथी उग्रवाद (LWE) से देश को मुक्त कराने के प्रयास पर चर्चा का जवाब दिया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोक सभा में नियम 193 के अंतर्गत वामपंथी उग्रवाद…

7 घंटे ago

गतिशक्ति विश्वविद्यालय और DGCA ने विमान रखरखाव में सुधार और रोजगार सृजन के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारत के परिवहन और लॉजिस्टिक्स क्षेत्र के अग्रणी विश्वविद्यालय, गतिशक्ति विश्वविद्यालय (जीएसवी) और नागर विमानन…

7 घंटे ago

CSIR-NISPR ने एसटीआई नीति अनुसंधान को सुदृढ़ करने के लिए विज्ञान नगरी आंध्र प्रदेश के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वैज्ञानिक तथा औद्योगिक अनुसंधान परिषद् (सीएसआईआर)-राष्ट्रीय विज्ञान संचार एवं नीति अनुसंधान ने विज्ञान संचार को…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से टेलीफोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने कल नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री रॉब जेटेन से टेलीफोन पर बातचीत की।…

7 घंटे ago

भारत की शीतल देवी विश्‍व तीरंदाजी संघ की ‘पैरा आर्चर ऑफ़ द ईयर 2025′ चुनी गई

भारत की शीतल देवी विश्‍व तीरंदाजी संघ की ‘पैरा आर्चर ऑफ़ द ईयर 2025’ चुनी…

7 घंटे ago