सैन्य नर्सिंग सेवा (एमएनएस) ने 1 अक्टूबर 2024 को अपना 99वां स्थापना दिवस धूमधाम और गर्व के साथ मनाया। सैन्य नर्सिंग सेवा के अतिरिक्त महानिदेशक मेजर जनरल इग्नाटियस डेलोस फ्लोरा ने वरिष्ठ एमएनएस अधिकारियों और दिग्गजों की उपस्थिति में राष्ट्रीय समर स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
नई दिल्ली के आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) स्थित एमएनएस ऑफिसर्स मेस में सुबह केक काटकर एक औपचारिक समारोह आयोजित किया गया। यह समारोह सेवा के सौहार्द और पेशेवर उत्कृष्टता का प्रमाण है, जिसने भारतीय सैनिकों के स्वास्थ्य और कल्याण में विशेष रूप से युद्धों, संघर्षों और राष्ट्रीय आपात स्थितियों के दौरान एक अपरिहार्य भूमिका निभाई है।
थल सेनाध्यक्ष (सीओएएस) जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने अपने संदेश में एमएनएस अधिकारियों की सराहना की जिन्होंने सबसे चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी मरीजों की देखभाल के लिए अपनी अटूट प्रतिबद्धता दिखाई। उन्होंने सशस्त्र सेना चिकित्सा सेवाओं के शक्ति स्तंभ के रूप में एमएनएस अधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका के बारे में बताया।
1926 में स्थापित सैन्य नर्सिंग सेवा भारतीय सशस्त्र बलों का एक मजबूत और अपरिहार्य हिस्सा बन गई है। पिछले 99 वर्षों में यह एक अत्यधिक कुशल और विशिष्ट कैडर के रूप में विकसित हुई है, जो भारतीय सैनिकों और उनके परिवारों को सर्वोत्तम संभव चिकित्सा देखभाल प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। सैन्य नर्सिंग सेवा “स्वयं से पहले सेवा” के अपने मिशन और ‘मुस्कान के साथ सेवा’ के आदर्श वाक्य को कायम रखती है, जो सेवा में प्रत्येक एमएनएस अधिकारी के साथ गहराई से जुड़ता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने देश में तीन समर्पित रासायनिक…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय मंत्रिमंडल की आर्थिक मामलों की समिति ने कर्नाटक…
भारत और इज़राइल ने प्रस्तावित भारत-इज़राइल मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के लिए वार्ता का दूसरा…
मौसम विभाग ने पूर्वी राजस्थान, गुजरात और मध्य महाराष्ट्र में आज मूसलाधार बारिश का रेड…
सर्वोच्च न्यायालय ने आज केंद्र सरकार और राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी को नीट-यूजी पेपर लीक मामले…
भारत ने पाकिस्तान अधिकृत जम्मू-कश्मीर में कथित दमन के मुद्दे पर संयुक्त राष्ट्र की प्रतिक्रिया…