Defence News

भारतीय नौसेना का आईएनएस सुदर्शनी समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत फ्रांस के सेटे पहुंचा

भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत, आईएनएस सुदर्शनी, चल रहे ऐतिहासिक समुद्री अभियान ‘लोकयान-26’ के तहत 26 मार्च, 2026 को ऐतिहासिक बंदरगाह शहर सेटे पहुंचा। यह आगमन इस पोत की यात्रा का एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है, जो समुद्री सहयोग, सांस्कृतिक कूटनीति और अंतरराष्ट्रीय साझेदारी के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

अपने प्रवास के दौरान, आईएनएस सुदर्शनी प्रतिष्ठित ‘एस्केल आ सेट’ समुद्री उत्सव में भाग लेगा, जो यूरोप में पारंपरिक विशाल जहाजों और समुद्री समुदायों के सबसे प्रमुख सम्मेलनों में से एक है। यह आयोजन वैश्विक मंच पर भारत की समृद्ध समुद्री विरासत को प्रदर्शित करने के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय सौहार्द को प्रोत्साहित करने और नौसैनिक साझेदारी को सुदृढ़ करने का एक अनूठा अवसर प्रदान करता है।

आईएनएस सुदर्शनी ने सेटे पहुंचने से पहले, ओमान के सलालाह, मिस्र के सफागा और अलेक्जेंड्रिया तथा माल्टा के वैलेटा बंदरगाहों पर सफलतापूर्वक ठहराव किया। इस दौरान पोत ने लगभग 5,500 समुद्री मील की दूरी तय की। अपनी पूरी यात्रा में यह जहाज एक ‘फ्लोटिंग एम्बेसडर’ के रूप में कार्य करता रहा है, जो वैश्विक समुदाय से संवाद स्थापित करते हुए भारत की समृद्ध समुद्री विरासत एवं सांस्कृतिक पहचान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करता है।

Editor

Recent Posts

DPIIT ने स्टार्टअप्स की सहायता करने और नवोन्मेषण इकोसिस्टम को सुदृढ़ करने के लिए एक फ्यूल-टेक कंपनी के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) ने ईंधन प्रौद्योगिकी,…

2 घंटे ago

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली और पी8आई विमान के डिपो स्तरीय निरीक्षण के लिए 858 करोड़ रुपये के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने तुंगुस्का वायु रक्षा मिसाइल प्रणाली की खरीद और पी8आई दीर्घ-श्रेणी समुद्री टोही…

3 घंटे ago

पंचायती राज संस्थानों को सुदृढ़ बनाने के लिए गोवा और महाराष्ट्र को पंद्रहवें वित्त आयोग से 592 करोड़ रुपये से अधिक का अनुदान मिला

केंद्र सरकार ने गोवा और महाराष्ट्र में पंचायती राज संस्थानों (पीआरआई)/ग्रामीण स्थानीय निकायों को वित्त…

3 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समयसीमा छह अप्रैल तक बढ़ाई

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने ईरान के होर्मुज जल-डमरू-मध्य खोलने की समय सीमा 6…

4 घंटे ago

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री दत्तात्रय विठोबा भरणे ने मुलाकात की

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज नई दिल्ली में महाराष्ट्र के कृषि मंत्री…

5 घंटे ago