भारत

केरल के वायनाड में खराब मौसम के बीच भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय नौसेना का बचाव और राहत अभियान जारी

केरल के वायनाड में खराब मौसम और कठिन इलाके के बीच भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में भारतीय नौसेना का बचाव और राहत अभियान जारी है। राहत प्रयासों को बढ़ाने और आपदा से प्रभावित स्थानीय समुदाय की मदद करने के लिए आईएनएस ज़मोरिन से अतिरिक्त कर्मियों, भंडार, संसाधनों और आवश्यक आपूर्ति मंगाया गया। फिलहाल, जारी बचाव कार्यों में 78 नौसेना कर्मी शामिल हैं। चूरलमाला और मुंडक्कई क्षेत्र के कई स्थानों पर नौ सेना कर्मियों की टीमों को तैनात किया गया है जो आपदा राहत बलों और स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर राहत और बचाव कार्य कर रहे हैं।

आपदा से प्रभावित लोगों को जरूरी सामग्री और खाने-पीने की चीजों की निरंतर आपूर्ति बनाए रखने के लिए एक टीम को नदी के पास तैनात किया गया है, जबकि अन्य टीमों को जीवित बचे लोगों की तलाश, मलबा हटाने और शवों की बरामदगी के लिए तैनात किया गया है। घायलों को चिकित्सा सहायता प्रदान करने के लिए चूरलमाला में एक चिकित्सा चौकी स्थापित की गई है।

चूरलमाला और मुंडक्कई के बीच नदी पर दोनों इलाकों को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण बेली ब्रिज बनाने में भारतीय सेना के प्रयासों में तेजी लाने के लिए 03 अधिकारियों और 30 नाविकों की एक टीम जुटी है। 01 अगस्त 24 को भूस्खलन से चूरलमाला और मुंडक्कई अलग हो गए थे। यह पुल दोनों इलाकों के बीच भारी मशीनरी और एम्बुलेंस की आवाजाही को सक्षम करता है।

02 अगस्त 24 को, भारतीय नौसेना के एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर (एएलएच) आईएनएस गरुड़ ने कालीकट से जीवित बचे लोगों के लिए प्रभावित क्षेत्रों की हवाई निगरानी की और शवों का पता लगाया। इस हेलीकॉप्टर ने बचाव उपकरणों के साथ 12 राज्य पुलिस कर्मियों को आपदा क्षेत्र में पहुंचाया, जो सड़क मार्ग से काफी मुश्किल था। कम दृश्यता और चुनौतीपूर्ण मौसम की स्थिति में पहाड़ी इलाके में उड़ान भरी गई।

भारतीय नौसेना फंसे हुए लोगों को शीघ्र निकालने, बुनियादी सुविधाओं और चिकित्सा सहायता का प्रावधान सुनिश्चित करने के लिए स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का उद्घाटन किया

भुवनेश्वर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने RBI के डेटा सेंटर और साइबर सुरक्षा प्रशिक्षण संस्थान का…

11 घंटे ago

कृषि जैविक संसाधन ने पूरे भारत में जैव विविधता पहल के लिए एबीएस लाभ के रूप में लगभग 1.04 करोड़ रुपये जुटाए

राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण (एनबीए) ने 27 राज्य जैव विविधता बोर्डों (एसबीबी) और दो केंद्र…

12 घंटे ago

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ गया

बंगाल की खाड़ी के मध्य-पूर्व और दक्षिण-पूर्व में बना कम दबाव का क्षेत्र दक्षिण-पूर्व की…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित एअर शो ‘विंग्स ओवर गंगा’ के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वाराणसी के नमो घाट पर आयोजित भव्य एअर शो ‘विंग्स ओवर…

12 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र में भारत ने अल्पसंख्यक अधिकारों के उल्लंघन और सैन्य नियंत्रण को लेकर पाकिस्तान की आलोचना की

भारत ने पाकिस्तान पर भारत को बदनाम करने और आर्थिक संकट, अराजकता तथा मानवाधिकार उल्लंघन…

12 घंटे ago