भारत

NHRC ने आश्रय गृह में लोगों की मौत पर दिल्ली सरकार को नोटिस जारी किया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने शनिवार को कहा कि उसने दिल्ली सरकार और शहर के पुलिस प्रमुख को उन खबरों को लेकर नोटिस जारी किया है, जिनमें कहा गया है कि रोहिणी के एक आश्रय गृह में एक महीने के भीतर 12 लोगों की मौत हो गई।

NHRC ने एक बयान में कहा कि आश्रय गृह में इतने कम समय में इतनी बड़ी संख्या में लोगों की मौत होना ‘‘अधिकारियों की लापरवाही’’ को दर्शाती है। इसने मीडिया में आई एक खबर का स्वत: संज्ञान लिया है, जिसमें कहा गया है कि मानसिक रूप से अशक्त लोगों के लिए दिल्ली सरकार द्वारा संचालित आश्रय गृह ‘आशा किरण’ में 15 जुलाई से 31 जुलाई के बीच 12 लोगों की मौत हो गई।

NHRC ने कहा कि ऐसा बताया जा रहा है कि मृतकों में 10 महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं और उनमें एक जैसे लक्षण दस्त और उल्टी के थे। इसने कहा कि ऐसा बताया जा रहा है कि कई अन्य लोगों का अस्पताल में इलाज जारी है। आश्रय गृह की चिकित्सा देखभाल इकाई के आंकड़ों के अनुसार, जुलाई में 54 लोगों को इलाज के लिए केंद्र से बाहर भेजा गया था।

NHRC ने कहा है कि यदि खबर की विषय-वस्तु सत्य है, तो यह आश्रय गृह में रहने वालों के मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन का गंभीर मुद्दा है। बयान के अनुसार, NHRC ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव और पुलिस आयुक्त को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। दो अगस्त को मीडिया में आई खबर के अनुसार, आश्रय गृह की क्षमता 500 लोगों को रखने की है, लेकिन अब कथित तौर पर इसमें एक हजार से ज्यादा लोग रह रहे हैं।

कथित तौर पर, नियंत्रक-महालेखापरीक्षक(CAG) ने अपनी 2015 की रिपोर्ट में इस आश्रय गृह के कामकाज पर सवाल उठाया था। यह पाया गया कि इस आश्रय गृह पर व्यवस्थाओं का अत्यधिक बोझ है, चिकित्सा आपात स्थितियों के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है और स्टाफ की कमी है। रिपोर्ट में बताया गया कि 2009-14 के दौरान कुल 148 मौतें हुई थीं। आशा किरण परिसर में भीड़भाड़ कम करने के प्रति विभाग की ओर से ढिलाई भी पाई गई थी। 2017 में, दिल्ली महिला आयोग ने भी एक रिपोर्ट पेश की थी, जिसमें कहा गया था कि आश्रय गृह की हालत खराब है।

Editor

Recent Posts

भारत ने UN के समान क्षेत्रफल वाले विश्व मानचित्र का समर्थन किया, कहा- J&K और लद्दाख समेत संप्रभु क्षेत्र सही दिखाए जाएं

विदेश मंत्रालय ने समान क्षेत्रफल वाले विश्व मानचित्र को लेकर भारत का रुख स्पष्ट किया…

7 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स नियंत्रण पर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गोवा की राजधानी पणजी में नारकोटिक्स…

8 घंटे ago

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर टीम अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय एयरशो के लिए मिस्र पहुंची

भारतीय वायु सेना की सारंग हेलि‍कॉप्टर प्रदर्शन टीम, अल अलामीन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 8…

8 घंटे ago

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने गुवाहाटी में गीतानगर कॉलेज के स्वर्ण जयंती समारोह में भाग लिया

उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज गुवाहाटी में गीता नगर कॉलेज (पूर्व में कन्या महाविद्यालय…

8 घंटे ago

केंद्र सरकार ने पंजाब में कैप्टिव खदान उत्पादन की शुरुआत के बाद से पीएसपीसीएल की कैप्टिव खदानों से आपूर्ति को सक्षम किया

पंजाब के ताप विद्युत संयंत्रों में बिजली उत्पादन में कमी का कारण केंद्र से कोयले…

8 घंटे ago