भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत- आईएनएस सुदर्शनी 4 मई 2026 को केप वर्डे के साओ विसेंट द्वीप पर स्थित मिंडेलो बंदरगाह पहुंच गया है। 20 जनवरी 2026 को रवाना होने के बाद से आईएनएस सुदर्शनी का मिंडेलो बंदरगाह पर उसका यह आठवां ठहराव है और कैरेबियन सागर के पार अपनी यात्रा शुरू करने से पहले अफ्रीका में इसका यह अंतिम पड़ाव है।
इस यात्रा के दौरान, आईएनएस सुदर्शनी के कमांडिंग ऑफिसर केप वर्डे के समुद्री अधिकारियों के साथ बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में आपसी सहयोग और समझ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केप वर्डे तटरक्षक बल के साथ पेशेवर और सामाजिक मेलजोल के साथ-साथ प्रशिक्षण आदान-प्रदान भी शामिल है। ठहराव के दौरान जहाज आगंतुकों के लिए भी खुला रहेगा, जिससे स्थानीय लोगों को इस जहाज का अनुभव करने और चालक दल के साथ बातचीत करने का अवसर मिलेगा।
आईएनएस सुदर्शनी युद्धपोत लोकायन-26 अभियान के अंतर्गत 8,000 समुद्री मील से अधिक की दूरी तय कर चुका है और भारतीय नौसेना के लिए कई ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल कर चुका है, जो भारत की बढ़ती समुद्री पहुंच की पुष्टि करता है। यह तैनाती समुद्री कूटनीति का एक सशक्त प्रतीक है, जिसमें आईएनएस सुदर्शनी वैश्विक मंच पर भारत की समुद्री शक्ति, व्यावसायिकता और सद्भावना का प्रतीक है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के वीएमएमसी और सफदरजंग अस्पताल…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बाढ़ की स्थिति का जायजा…
झारखंड में भी पिछले कुछ दिनों से तेज बारिश के बाद कई हिस्सों में बाढ़…
बिहार में पटना और कई अन्य जिलों में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा…
वित्त मंत्री निर्मला सीतारामन ने न्यूयॉर्क में उच्च स्तरीय व्यापार गोलमेज सम्मेलन में निवेशकों से…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई/आयोग) ने प्रतिस्पर्धा अधिनियम, 2002 (अधिनियम) की धारा 27 के तहत दिनांक…