केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव ने आज घोषणा की कि सुखना आर्द्रभूमि (चंडीगढ़) और सौज झील (उत्तर प्रदेश) को सूची में नवीनतम रामसर स्थलों के रूप में जोड़े जाने के साथ भारत के रामसर स्थलों की कुल संख्या 103 हो गई है।
एक सोशल मीडिया पोस्ट में भूपेंद्र यादव ने कहा कि भारत आर्द्रभूमि संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को लगातार मजबूत कर रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार द्वारा आर्द्रभूमियों को दिए जा रहे महत्व को रेखांकित किया, विशेष रूप से जैव विविधता के संरक्षण, जल एवं जलवायु सुरक्षा को बढ़ाने तथा स्थानीय आजीविकाओं को बनाए रखने के लिए।
मंत्री ने कहा कि नवीनतम संरक्षण देश की समृद्ध आर्द्रभूमि पारिस्थितिक तंत्रों के संरक्षण के प्रति भारत के निरंतर प्रयासों और उनके द्वारा प्रदान किए जाने वाले पारिस्थितिक, जलवायु एवं आजीविका लाभों को मजबूत करने की पुष्टि करते हैं। उत्तर प्रदेश और चंडीगढ़ को इस उपलब्धि पर बधाई देते हुए भूपेंद्र यादव ने पर्यटकों को सुखना और सौज की प्राकृतिक सुंदरता को देखने के लिए वहाँ जाने का आमंत्रण दिया।
सऊदी अरब में भारतीय दूतावास ने मौजूदा स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिकों को स्थानीय…
सरकार ने आज बताया कि शुल्क संबंधी बाधाओं के बावजूद, इस वर्ष अप्रैल से सितंबर…
सर्वोच्च न्यायालय ने नीट-पीजी 2026 की उत्तर कुंजी और अभ्यर्थियों के जवाबों को सार्वजनिक करने…
सर्वोच्च न्यायालय ने 12 अक्टूबर को न्यायालय परिसर तक मार्च निकालने के मामले में कांग्रेस…
सरकार ने 1 नवम्बर से उपयोगकर्ताओं के लिए कॉल करने वाले का नाम दिखाने की…
निर्वाचन आयोग ने 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त…