Defence News

भारतीय नौसेना के जलयान प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनि ने लोकायन-26 अभियान के तहत ओमान के सलालाह बंदरगाह पर अपना पहला पोर्ट कॉल किया

भारतीय नौसेना का जलयान प्रशिक्षण पोत आईएनएस सुदर्शनि 02 फरवरी, 2026 को ओमान के सलालाह बंदरगाह पर पहुंचा। यह उसकी ऐतिहासिक अंतर महासागरीय यात्रा ‘लोकायन-26’ का पहला अंतरराष्ट्रीय पोर्ट कॉल है। ओमान में जहाज का यह पड़ाव उसकी दस माह की तैनाती का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसका उद्देश्य भारत की समृद्ध समुद्री विरासत का प्रदर्शन करना और अंतरराष्ट्रीय समुद्री सहयोग को प्रोत्साहित करना है।

आईएनएस सुदर्शनि 20 जनवरी, 2026 को अपने घरेलू बंदरगाह कोच्चि से रवाना हुआ और इसने अरब सागर की मौसमी हवाओं के बीच अपनी यात्रा का पहला चरण सफलतापूर्वक पूरा किया। यह पोर्ट कॉल भारत व ओमान के बीच प्रगाढ़ समुद्री संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को उजागर करता है। इस तीन दिवसीय प्रवास के दौरान, रॉयल नेवी ऑफ ओमान के साथ विभिन्न अभियान संबंधित संवाद एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। यह जहाज स्कूली बच्चों और स्थानीय नागरिकों के लिए भी खुला रहेगा, जिससे समुद्री जागरूकता व जन-संपर्क को प्रोत्साहन मिलेगा।

लोकायन-26 की चल रही यात्रा भारत की समृद्ध समुद्री विरासत तथा भारतीय नौसेना की समुद्री कूटनीति, सद्भावना और महासागरों में अंतरराष्ट्रीय सहयोग के प्रति उसकी निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

Editor

Recent Posts

भारत और विश्व बैंक ने पारंपरिक ऋण देने के अतिरिक्‍त अपनी साझेदारी का विस्तार करने पर चर्चा की

भारत और विश्व बैंक ने पारंपरिक ऋण देने के अतिरिक्‍त अपनी साझेदारी का विस्तार करने…

6 घंटे ago

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस नई दिल्ली में आयोजित होने वाले 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे

संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस इस महीने के अंत में नई दिल्ली में आयोजित होने…

6 घंटे ago

BCCI ने अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा

भारतीय क्रिकेट कन्‍ट्रोल बोर्ड ने अफगानिस्तान के साथ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए…

7 घंटे ago

पीएम मोदी ने फिर से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की अनावश्‍यक खरीद और विदेश में विवाह आयोजन से बचने का आह्वान किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने एक बार पुन: लोगों से स्‍वदेशी वस्‍तुओं को अपनाने, सोने की…

9 घंटे ago

अमेरिका ने ईरान में आईआरजीसी के ठिकानों पर फिर से हमले किए

अमरीका ने ईरान में इस्‍लामिक रेवोल्‍युशनरी गार्ड कोर (आईआरजीसी) को निशाना बना कर नए सिरे…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में आयोजित 26वें एससीओ शिखर सम्मेलन में भाग लिया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में 31 अगस्त से 1 सितंबर, 2026…

9 घंटे ago