भारत

इंडियन ऑयल ने कहा, उसने रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखी है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित कर रही है

पश्चिमी एशिया संघर्ष के वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर प्रभाव के बावजूद भारत में एलपीजी की आपूर्ति पर्याप्त बनी हुई है। इंडियन ऑयल ने कहा है कि उसने रसोई गैस की निर्बाध आपूर्ति बनाए रखी है और वर्तमान में प्रतिदिन लगभग 28 लाख एलपीजी सिलेंडर वितरित कर रही है। यह वितरण मौजूदा भू-राजनीतिक तनावों के शुरू होने से पहले के सामान्य स्तरों के अनुरूप है। कंपनी ने ग्राहकों को एलपीजी रिफिल बुक करने के लिए एस.एम.एस और आई.वी.आर.एस जैसे डिजिटल माध्यमों का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया है।

इंडियन ऑयल ने कहा कि वर्तमान में लगभग 87 प्रतिशत बुकिंग डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्राप्त होती हैं। सोशल मीडिया और ग्राहक शिकायतों के माध्यम से कुछ एलपीजी वितरकों की अनियमितताओं की रिपोर्ट सामने आई हैं। कंपनी ने कहा कि कालाबाजारी और जमाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए एलपीजी वितरकों के अचानक निरीक्षण करने के लिए कई टीमें तैनात की गई हैं। कंपनी ने कहा कि 7,500 से अधिक निरीक्षण किए गए हैं और 141 एलपीजी वितरकों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

4 घंटे ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

5 घंटे ago

भारतीय नौसेना के नवीनतम युद्ध पोत ‘INS तारागिरी’ को विशाखापत्तनम में नौसेना में शामिल किया गया

प्रोजेक्ट 17-ए श्रेणी का चौथा शक्तिशाली युद्धपोत, आईएनएस तारागिरी, 3 अप्रैल 2026 को आंध्र प्रदेश…

6 घंटे ago