भारत

भारतीय रेलवे और DMRC ने स्वचालित व्हील प्रोफाइल मापन प्रणाली के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए

भारतीय रेलवे ने स्वचालित व्हील प्रोफाइल मापन प्रणाली (एडब्ल्यूपीएमएस) की खरीद और स्थापना के लिए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (डीएमआरसी) के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर करके रोलिंग स्टॉक रखरखाव में स्वचालन और दक्षता की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। यह समझौता आज नई दिल्ली स्थित रेल भवन में औपचारिक रूप किया गया।

एडब्ल्यूपीएमएस एक उन्नत प्रणाली है जो ट्रेन के पहियों की प्रोफाइल को स्वचालित और गैर-संपर्क तरीके से मापन की सुविधा प्रदान करती है, जिससे पहियों की ज्यामिति और घिसाव का वास्तविक समय पर आकलन सुनिश्चित होता है। लेजर स्कैनर और हाई-स्पीड कैमरों का उपयोग करके यह प्रणाली बिना किसी मैनुअल हस्तक्षेप के सटीक और त्वरित माप प्रदान करती है। विचलन की किसी भी स्थिति में, स्वचालित अलर्ट प्रणाली समय पर सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करेगी, जिससे सुरक्षा और परिचालन दक्षता दोनों में वृद्धि होगी।

समझौता ज्ञापन हस्ताक्षर समारोह में निम्नलिखित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद थे:

  • बी.एम. अग्रवाल, सदस्य (ट्रैक्शन एवं रोलिंग स्टॉक)
  • एस.के. पंकज, अतिरिक्त सदस्य (उत्पादन इकाइयां)
  • आशीष शर्मा, अतिरिक्त सदस्य (मैकेनिकल इंजीनियरिंग)
  • परमीत गर्ग, निदेशक (व्यवसाय विकास), डीएमआरसी

इस साझेदारी के तहत, डीएमआरसी भारतीय रेलवे के लिए चार एडब्ल्यूपीएमएस इकाइयों की खरीद, आपूर्ति, स्थापना और कमीशनिंग की जिम्मेदारी संभालेगी।

यह सहयोग रेलवे रखरखाव प्रथाओं के आधुनिकीकरण में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि को दर्शाता है। अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी को एकीकृत करके भारतीय रेलवे अपने रोलिंग स्टॉक प्रबंधन को बेहतर बना रहा है, रखरखाव समय को कम कर रहा है और समग्र सेवा दक्षता में सुधार कर रहा है। यह साझेदारी भारतीय रेलवे और डीएमआरसी के बीच प्रौद्योगिकी के आदान-प्रदान और कौशल विकास को भी बढ़ावा देती है, जो नवाचार, सुरक्षा और परिचालन उत्कृष्टता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को और मजबूत करता है।

Editor

Recent Posts

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श आचार संहिता के अनुरूप विस्तृत दिशानिर्देश जारी किए

निर्वाचन आयोग ने पुद्दुचेरी में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए घोषणापत्रों के संबंध में आदर्श…

12 घंटे ago

सरकार ने राष्ट्रीय पीएनजी अभियान के दूसरे चरण की अवधि 30 जून तक बढ़ाई

देश भर में प्राकृतिक गैस -पीएनजी के विस्तार में तेजी बनाए रखने के लिए सरकार…

12 घंटे ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों को संबोधित किया

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज बिहार के राजगीर में नालंदा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में…

12 घंटे ago

INS त्रिकंद ने मोजाम्बिक के मापुटो में अपना बंदरगाह प्रवास पूरा किया

भारतीय नौसेना में अग्रिम पंक्ति के निर्देशित मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिकंद ने 29 मार्च, 2026…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद  में केन्स सेमीकंडक्टर के ओएसएटी संयंत्र का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज गुजरात के साणंद में Kaynes Technology के सेमीकंडक्टर प्लांट का…

15 घंटे ago