युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय ने 29 सितंबर, 2025 को वर्ष 2025 के लिए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों, अर्थात मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार (आजीवन), द्रोणाचार्य पुरस्कार और राष्ट्रीय खेल प्रोत्साहन पुरस्कार (आरकेपीपी) के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे। अधिसूचनाएं मंत्रालय की वेबसाइट www.yas.nic.in पर अपलोड की गईं थीं।
अब, आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 28 अक्टूबर, 2025 से बढ़ाकर 4 नवंबर, 2025 (मंगलवार) कर दी गई है। पात्र खिलाड़ियों/प्रशिक्षकों/संस्थाओं से पुरस्कार के लिए आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं। उन्हें समर्पित पोर्टल dbtyas-sports.gov.in पर स्वयं ऑनलाइन आवेदन करना होगा। भारतीय ओलंपिक संघ/भारतीय खेल प्राधिकरण/मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय खेल महासंघों/खेल संवर्धन परिषदों/राज्य और केंद्र शासित प्रदेश सरकारों आदि को भी इसके अनुसार सूचित किया जाता है। सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए सतर्कता मंजूरी जमा करना अनिवार्य है। 04 नवंबर, 2025 (मंगलवार) के बाद प्राप्त नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को नई दिल्ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन…
जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन…
भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…
ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…
भारत ने ओमान तट के पास वाणिज्यिक पोत एमटी एल गाईया पर कल हुए हमले…
पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…