भारत

भारतीय रेलवे और वेबटेक संयुक्त उद्यम का मढ़ौरा संयंत्र 2025 से अफ्रीका को इवोल्यूशन सीरीज़ के लोकोमोटिव का निर्यात शुरू करेगा

भारतीय रेलवे और वेबटेक का एक संयुक्त उद्यम, वेबटेक लोकोमोटिव प्राइवेट लिमिटेड, अफ्रीका को लोकोमोटिव (इंजन) का निर्यात करने के लिए अपने संयंत्र की क्षमता का विस्तार कर रहा है। पहली बार, यह संयंत्र एक वैश्विक ग्राहक को निर्यात के लिए लोकोमोटिव का निर्माण करेगा।

यह संयंत्र वैश्विक ग्राहकों को इवोल्यूशन सीरीज ES43ACmi लोकोमोटिव की आपूर्ति करेगा। ES43ACmi एक लोकोमोटिव है जिसमें 4,500 एचपी इवोल्यूशन सीरीज इंजन है, जो उच्च तापमान वाले वातावरण में ईंधन से जुड़ी सर्वश्रेष्ठ दक्षता और प्रदर्शन प्रदान करता है। मढ़ौरा संयंत्र 2025 में इन लोकोमोटिवों का निर्यात शुरू करेगा।

यह परियोजना रणनीतिक महत्व की है क्योंकि यह भारत को एक वैश्विक लोकोमोटिव निर्माण केंद्र के रूप में स्थापित करती है और माननीय प्रधानमंत्री के “आत्मनिर्भर भारत” दृष्टिकोण के तहत “मेक इन इंडिया” और “मेक फॉर द वर्ल्ड” पहलों के अनुरूप है। इससे मढ़ौरा संयंत्र को वैश्विक स्तर पर स्टैंडर्ड-गेज लोकोमोटिव का निर्यात करने में भी मदद मिलेगी, साथ ही स्थानीय आपूर्तिकर्ता की पहुंच बढ़ेगी और दीर्घकालिक रोजगार सृजन को बढ़ावा मिलेगा, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को लाभ होगा।

रेल मंत्रालय और वेबटेक के बीच सार्वजनिक-निजी भागीदारी की सफलता ने मढ़ौरा संयंत्र को एक विश्वस्तरीय वैश्विक विनिर्माण केंद्र के रूप में स्थापित किया है, जो पूरे भारत से व्यापक स्थानीय आपूर्तिकर्ता आधार का उपयोग कर रहा है। अब तक, लगभग 650 लोकोमोटिव का निर्माण किया गया है और भारतीय रेलवे के लोकोमोटिव बेड़े में शामिल किया गया है। रेल मंत्रालय और वेबटेक संयंत्र की क्षमता एवं प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने के लिए सहयोग जारी रखेंगे, इसे स्थायी, दीर्घकालिक निर्यात उत्पादन कार्य के लिए तैयार करेंगे।

बिहार के मढ़ौरा में 70 एकड़ में फैला मढ़ौरा संयंत्र 2018 में स्थापित किया गया था ताकि भारतीय रेलवे के लिए 1,000 अत्याधुनिक लोकोमोटिव का स्वदेशी निर्माण किया जा सके। यह संयंत्र लगभग 600 लोगों को रोजगार देता है और भारतीय रेलवे को सालाना 100 लोकोमोटिव दे रहा है। इसने राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को भी काफी बढ़ावा दिया है।

Editor

Recent Posts

भारतीय नौसेना का युद्धपोत ‘सह्याद्रि’ मालाबार 2026 अभ्यास में भाग लेने के लिए जापान के योकोसुका नौसैनिक बेस पहुंचा

भारतीय नौसेना के पूर्वी बेड़े का स्वदेशी निर्देशित मिसाइल स्टील्थ फ्रिगेट आईएनएस सह्याद्रि 4 नवंबर,…

1 घंटा ago

निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, मिजोरम,…

2 घंटे ago

भारत ने गुयाना में सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा परियोजनाओं के लिए पचास करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा देने की घोषणा की

भारत ने गुयाना में सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ डॉलर की…

2 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने एम्स, अवंतिपोरा के निर्माण कार्य और संस्थान जल्द संचालित किए जाने की प्रगति की समीक्षा की

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने आज जम्मू-कश्मीर के अवंतिपोरा स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान…

2 घंटे ago

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से

एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में आज भारत का सामना जापान से होगा। मोहाली…

8 घंटे ago

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा- ईरान युद्ध ने मध्यावधि चुनाव को प्रभावित किया

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प ने कहा है कि ईरान में आठ महीने से जारी…

8 घंटे ago