भारत

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान जारी

जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए आज 26 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो चुका है और शाम 6 बजे तक चलेगा। मतदान को बढ़ावा देने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है। स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारू मतदान सुनिश्चित करने के लिए वेबकास्टिंग सुविधा के साथ 1 हजार 56 शहरी और 2446 ग्रामीण सहित 3502 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं।

नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला, कांग्रेस प्रदेश प्रमुख तारिक हामिद क़र्रा, जम्मू-कश्मीर भाजपा अध्यक्ष रविंद्र रैना और अपनी पार्टी के अध्यक्ष अल्ताफ बुखारी प्रमुख नेता हैं जिनके चुनावी भाग्य का फैसला आज होगा।

जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में चुनाव हो रहे हैं। तीसरे चरण की 40 सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होगा, जबकि वोटों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू-कश्‍मीर के लोगों से विधानसभा चुनाव में मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत करने की अपील की है। प्रदेश में दूसरे चरण के चुनाव के लिए आज 26 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पोस्‍ट में उन मतदाताओं को धन्‍यवाद दिया है जो पहली बार मतदान कर रहे हैं।

Editor

Recent Posts

NHAI ने प्रमुख पुलों और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय राजमार्ग संरचनाओं के डिजाइनों की स्वतंत्र जांच प्रणाली की शुरूआत की

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…

10 मिनट ago

उपराष्ट्रपति ने कौमारकॉन-2026 का उद्घाटन किया और अखिल भारतीय आयुर्वेद संस्थान की डिजिटल पहलों का शुभारंभ किया

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…

41 मिनट ago

संचार उपग्रह जीसैट-7सी और भारी वजन वाले टॉरपीडो वरुणास्त्र के लिए रक्षा मंत्रालय ने 4 हज़ार एक सौ 6 करोड़ रुपये के अनुबंधों पर हस्ताक्षर किए

रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…

1 घंटा ago

भारत ने अमरीका में एक हिंदू मंदिर को निशाना बनाकर सामूहिक गोलीबारी की कथित खबरों पर गहरी चिंता व्यक्त की

भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…

2 घंटे ago

हिमालय क्षेत्र के ऊपरी इलाकों में मौसम की पहली बर्फबारी; हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान

मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त…

2 घंटे ago