भारत

भारतीय रेलवे ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक ट्रेन सेवा को स्‍वीकृति दी

भारतीय रेल ने कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच नई दैनिक रेल सेवा शुरू करने को स्‍वीकृति दी है, जिससे कानपुर और दिल्ली के बीच रात भर चलने वाली रेलगाड़ी का विकल्प उपलब्ध होगा।

14153/14154 संख्या वाली यह नई रेल सेवा, कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल मेल के रूप में संचालित की जाएगी।

कानपुर और दिल्ली के बीच सुविधाजनक रात्रिकालीन यात्रा

ट्रेन संख्या 14153 कानपुर सेंट्रल-आनंद विहार टर्मिनल मेल- कानपुर सेंट्रल से रात्रि आठ बजकर चालीस मिनट पर प्रस्थान करेगी और अगली सुबह चार बजकर पचास मिनट पर आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।

वापसी में, ट्रेन संख्या 14154 आनंद विहार टर्मिनल-कानपुर सेंट्रल मेल-आनंद विहार टर्मिनल से रात ग्‍यारह बजकर 25 मिनट पर खुलेगी और सुबह सात बजकर 25 मिनट पर कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी। दोनों दिशाओं में यह सेवा 428 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। कानपुर सेंट्रल से आनंद विहार टर्मिनल तक की यात्रा में 8 घंटे 10 मिनट का समय लगेगा, जबकि वापसी में भी 8 घंटे का समय लगेगा।

इस नई दैनिक रेल सेवा में निम्‍नलिखित आठ स्‍टेशनों पर ट्रेन रुकेगी

  • फफूंद
  • इटावा
  • टुंडला
  • हाथरस
  • अलीगढ़
  • खुर्जा
  • दादरी
  • गाजियाबाद

नई दैनिक रेल सेवा यात्रियों को कानपुर और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के बीच रेल यात्रा का एक अतिरिक्त विकल्प प्रदान करेगी, जिसमें दोनों दिशाओं में सुविधाजनक रात्रिकालीन यात्रा विकल्प उपलब्ध होंगे।

यात्री संपर्क बेहतर होगा

नई दैनिक मेल सेवा आरंभ होने से कानपुर सेंट्रल और आनंद विहार टर्मिनल के बीच रेल संपर्क बेहतर होगा, साथ ही यात्रियों को रात भर की यात्रा का विकल्प और मार्ग में पड़ने वाले महत्वपूर्ण स्टेशनों का संपर्क मिलेगा।

यह सेवा कानपुर, इटावा, अलीगढ़, गाजियाबाद और दिल्ली क्षेत्र के बीच आवागमन की सुविधा प्रदान करेगी, जिससे इस महत्वपूर्ण रेल गलियारे में यात्रियों की आवाजाही सुगम होगी।

Editor

Recent Posts

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए

केंद्र सरकार ने भारत-मॉरीशस के दोहरे कराधान निवारण समझौते – डीटीएए में संशोधन अधिसूचित किए…

3 घंटे ago

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की

कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। मुलाकात…

3 घंटे ago

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (SIOFA) में भारत के प्रवेश को मंजूरी दी

केंद्र सरकार ने दक्षिणी हिंद महासागर मत्स्य पालन समझौते (एस.आई.ओ.एफ़.ए ) में भारत के प्रवेश…

3 घंटे ago

पाकिस्तान मूल के 73 लाख किलोग्राम से अधिक सेंधा नमक के अवैध आयात का भंडाफोड़; चार गिरफ्तार

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के तहत पाकिस्तान में उत्पादित या वहां से…

3 घंटे ago

NIPER रायबरेली और एस्ट्राजेनेका इंडिया ने 25 उभरते भौगोलिक क्षेत्रों में नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को सुदृढ़ करने के लिए साझेदारी की

देश की नैदानिक ​​अनुसंधान क्षमताओं को मजबूत करने और वैश्विक नैदानिक ​​परीक्षणों में देश की…

3 घंटे ago

सरकार ने IDBI बैंक लिमिटेड के रणनीतिक पुनर्गठन को मंजूरी दी

आईडीबीआई बैंक लिमिटेड भारतीय रिज़र्व बैंक (आरबीआई) द्वारा विनियमित एक अनुसूचित वाणिज्यिक बैंक है। बैंक…

3 घंटे ago