भारत

भारतीय रेलवे ने प्रयागराज आने-जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित और कुशल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए

प्रयागराज में महाकुंभ 2025 के लिए सिर्फ दो दिन शेष रह गए हैं। तीर्थयात्रियों और पर्यटकों के लिए परिवहन के विभिन्न साधनों के माध्यम से शहर तक पहुंचने की विशेष व्यवस्था की गई है।

भारतीय रेलवे ने प्रयागराज आने-जाने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुरक्षित और कुशल यात्रा सुनिश्चित करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं। अमृत स्नान के लिए बड़ी संख्या में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे तीन हजार 300 विशेष रेलगाडी सहित 10 हजार से अधिक रेलगाडियां चला रहा है। भीड को नियत्रिंत करने के लिए विशेष उपाय भी किए गए हैं, जिसमें अनारक्षित यात्रियों के लिए स्टेशनों पर रंग-कोडित प्रतीक्षा और होल्डिंग क्षेत्र शामिल हैं।

भारी भीड़ को संभालने के लिए, उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम सात हजार से अधिक बसों की सेवा उपलब्‍ध करा रहा है, जिनमें 350 से ज्‍यादा शटल बसें विशेष रूप से मेला क्षेत्र में आवागमन करेगी। सामान्‍यत: तीर्थ यात्री बस और रेलगाड़ी से आवागमन करते हैं।

इस बार विमानन सेवा भी महत्वपूर्ण योगदान देगा। एयरलाइंस प्रयागराज के लिए उड़ानें बढ़ा रही हैं और महाकुंभ की अवधि के लिए नए शहरों को जोड़ा जा रहा है। नई उड़ानों के जुड़ने से प्रयागराज से महाकुंभ के दौरान 25 प्रमुख शहरों से सीधा हवाई संपर्क हो जाएगा।

Editor

Recent Posts

सरकार ने कांडला में महत्वपूर्ण बंदरगाह कनेक्टिविटी परियोजना के लिए 132.51 करोड़ रुपये की मंजूरी दी

देश में बंदरगाहों के विकास को तेज करने की दिशा में एक अहम कदम उठाते…

56 मिनट ago

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

2 घंटे ago

नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में अत्‍याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत INS तारागिरी को अपने बेड़े में शामिल किया

नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में अत्‍याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत आई.एन.एस. तारागिरी को…

2 घंटे ago

शिक्षा मंत्रालय ने NCERT को एक अलग श्रेणी के अंतर्गत मानित विश्वविद्यालय घोषित किया

शिक्षा मंत्रालय ने विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग- (यू.जी.सी) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण…

2 घंटे ago

सरकार ने राज्यों को एलपीजी, अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा

सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी…

2 घंटे ago