भारतीय रेल ने वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में नौ हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र जारी किये हैं। रेलवे ने कहा है कि जारी वित्त वर्ष के अंत तक 50 हजार से ज्यादा नौकरियों के प्रस्ताव दिये जाएंगे।
रेलवे भर्ती बोर्ड ने नवंबर 2024 से अब तक कुल 55,197 रिक्तियों की भर्ती को कवर करते हुए सात अलग-अलग अधिसूचनाओं में एक करोड़ 86 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर-आधारित परीक्षाएं आयोजित की हैं। बड़े पैमाने पर ली जा रहीं परीक्षाएं, एक व्यापक भर्ती कैलेंडर का हिस्सा हैं और 2024 से अब तक एक लाख आठ हजार रिक्तियों की घोषणा की जा चुकी हैं।
इस तरह बड़े पैमाने पर कंप्यूटर-आधारित परीक्षा आयोजित कराना एक जटिल प्रक्रिया है। उम्मीदवारों के लिए इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए, रेलवे ने उम्मीदवारों के निवास स्थान के नजदीक परीक्षा केंद्र आवंटित किए हैं। महिला और दिव्यांग उम्मीदवारों को विशेष वरीयता दी गई है। परीक्षा में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए, रेलवे ने उम्मीदवारों के सत्यापन के लिए आधार-आधारित ई-केवाईसी प्रमाणीकरण शुरू किया है।
केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने आज नई दिल्ली में अन्वेषण लाइसेंस…
भारत के परिवहन अवसंरचना एजेंडा को मजबूत करते हुए, भारतीय रेलवे ने रोड ओवर ब्रिज (आरओबी)…
देश में रेल नेटवर्क और क्षेत्रीय संपर्क मजबूत करने के लिए भारतीय रेल ने तीसरी…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में रक्षा अधिग्रहण परिषद ने 12 फरवरी, 2026 को…
केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग ने इंटेल कॉर्पोरेशन पर उसके भारत-विशिष्ट वारंटी नीति के उल्लंघन के लिए…