Defence News

भारतीय पनडुब्बी INS वेला रविवार को तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंची

भारतीय पनडुब्बी आईएनएस वेला रविवार को तीन दिवसीय यात्रा पर श्रीलंका पहुंची। भारतीय उच्चायोग ने यह जानकारी दी। ‘आईएनएस वेला’ 67.5 मीटर लंबी पनडुब्बी है, जिसमें चालक दल के 53 सदस्य सवार हैं और इसका संचालन कमांडर कपिल कुमार कर रहे हैं। यह पनडुब्बी स्वदेशी कलवरी श्रेणी की डीजल-इलेक्ट्रिक पनडुब्बी है और इसे 25 नवंबर 2021 को भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।

श्रीलंकाई नौसेना ने एक बयान में बताया कि कोलंबो में पनडुब्बी के रुकने के दौरान चालक दल के सदस्य श्रीलंकाई नौसेना द्वारा दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच सौहार्द को मजबूत करने के लिए आयोजित गतिविधियों में भाग ले सकते हैं।

इसके अलावा, श्रीलंकाई नौसेना के कर्मियों द्वारा भारतीय पनडुब्बी का दौरा करने और इसकी परिचालन विशेषताओं से जुड़े कार्यक्रम में भाग लेने की उम्मीद है। बयान के मुताबिक, इसके साथ ही भारतीय पनडुब्बी के चालक दल के सदस्य श्रीलंका के कुछ प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों पर घूमने के लिए भी जा सकते हैं। आईएनएस वेला 13 नवंबर को श्रीलंका से रवाना होगी।

Editor

Recent Posts

नीति आयोग ने “व्यापार निगरानी तिमाही” का छठा संस्करण जारी किया

नीति आयोग के उपाध्यक्ष सुमन बेरी ने 13 फरवरी 2026 को नई दिल्ली में वित्त…

6 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने नई दिल्ली में प्रधानमंत्री कार्यालय की नई इमारत और दो अन्य सरकारी भवनों वाले सेवा तीर्थ का उद्घाटन किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज राष्ट्रीय राजधानी में स्थित सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन-1 तथा…

9 घंटे ago

बजट सत्र का पहला चरण आज संपन्न, संसद के दोनों सदनों की बैठक नौ मार्च से फिर शुरू होगी

संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित कर दी गई है। यह 9 मार्च को…

9 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने मिया अमोर मोटली को बारबाडोस के चुनावों में उनकी ऐतिहासिक लगातार तीसरी जीत पर बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बारबाडोस के चुनावों में मिया अमोर मोटली को उनकी ऐतिहासिक लगातार…

10 घंटे ago