उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में नौवें भारत अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह-2026 का उद्घाटन किया
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज नई दिल्ली में नौवें भारत अंतर्राष्ट्रीय जल सप्ताह-2026 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने जल के विवेकपूर्ण उपयोग और संरक्षण पर जोर दिया। सी. पी. राधाकृष्णन ने कहा कि जल सप्ताह जल प्रबंधन की चुनौतियों पर सभी संबंधित पक्षों के बीच विचार-विमर्श का महत्वपूर्ण मंच है।
जल शक्ति मंत्री सी. आर. पाटिल ने कहा कि सरकार देश के हर नागरिक को सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जल साझा संसाधन है और इसलिए जल सुरक्षा भी साझा जिम्मेदारी है।
इस वर्ष जल सप्ताह का विषय है- जलवायु अनुकूल जल प्रबंधन। पांच दिन के इस अंतर्राष्ट्रीय आयोजन में नीति-निर्माता, जल क्षेत्र के विशेषज्ञ, शोधकर्ता, उद्योग जगत, समाज और युवा पेशेवर जल संबंधी उभरती चुनौतियों, नवाचार और समाधान पर विचार-विमर्श करेंगे।





