आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम 4 अक्टूबर को दुबई में न्यूजीलैंड के विरूद्ध मैच से अपना अभियान शुरू करेगी। इसके बाद छह अक्टूबर को वहीं पर पाकिस्तान से भारतीय टीम का मुकाबला होगा। भारत का तीसरा मैच नौ अक्टूबर को दुबई में ही श्रीलंका के साथ होगा। समूह स्तर पर भारतीय टीम का अंतिम मुकाबला 13 अक्टूबर को शारजाह में पूर्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया के साथ होगा।
महिला टी20 विश्व कप का आयोजन पहले बांग्लादेश में होने वाला था लेकिन दो सप्ताह पहले इसे संयुक्त अरब अमीरात में कराने का निर्णय लिया गया। इस प्रतियोगिता के दो सेमीफाइनल मैच 17 और 18 अक्टूबर को दुबई और शारजाह में खेले जाएंगे जबकि फाइनल मैच 20 अक्टूबर को दुबई में होगा।
बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिम में एक बार फिर हवा का कम दबाव का क्षेत्र…
झारखंड में भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर विद्यार्थियों का विरोध प्रदर्शन और तेज…
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी-एनटीए ने इस वर्ष जून में हुई यूजीसी-नेट परीक्षा के 84 विषयों के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…
उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज चेन्नई के पास चेंगलपट्टू के कट्टनकुलथुर में स्थित एसआरएम…
16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो…