विदेश मंत्रालय ने कहा है कि फरक्का बैराज के द्वार खोलने से गंगा और पद्मा नदी के निचले हिस्से में प्राकृतिक जल प्रवाह मौसम संबंधी सामान्य प्रक्रिया है। इस बारे में मीडिया के सवालों के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा कि गंगा नदी घाटी के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी वर्षा से बढ़े जल के कारण ऐसी स्थिति पैदा होती है।
उन्होंने कहा कि फरक्का एक बैराज है कोई बांध नहीं और जब भी जल स्तर संग्रहण स्तर तक पहुंचता है तो पानी बाहर आ जाता है। उन्होंने कहा कि केवल 40 हजार क्यूसेक पानी फरक्का नहर में छोड़ा जाता है जो गंगा और पद्मा नदी पर द्वार प्रणाली के सावधानीपूर्वक उपयोग से संतुलित रूप से मुख्य नदी में बांग्लादेश की ओर बहता है।
रणधीर जयसवाल ने कहा कि प्रोटोकॉल के अनुसार बांग्लादेश के संबंधित संयुक्त नदी आयोग के अधिकारियों के साथ यह जानकारी नियमित रूप से साझा की जाती है। उन्होंने कहा कि मंत्रालय ने गलतफहमी पैदा करने वाले फर्जी वीडियो और अफवाहें देखी है जिसे तथ्यों के आधार पर दृढ़ता से खारिज किया जाना चाहिए।
नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…
केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…
केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…
भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…
निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…
निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…