30 अगस्त को समाप्त हुए सप्ताह में भारत का विदेशी मुद्रा भंडार पांच अरब बीस करोड़ डॉलर बढ़कर 689 दशमलव 24 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर पहुंच गया।
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से आज जारी आंकड़ों के अनुसार, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तिओं-एफसीए में पांच अरब दस करोड डॉलर की वृद्धि हुई और यह 604 दशमलव एक अरब डॉलर हो गई है। डॉलर के लिहाज से एफसीए यूरो, पाउंड और येन जैसी गैर-अमेरिकी मुद्राओं के मूल्य में बदलाव को दर्शाता है।
सोने के भंडार में भी बढ़ोतरी देखी गई और यह 12 करोड नब्बे लाख डॉलर की बढ़ोतरी के साथ 61 अरब 98 करोड डॉलर हो गया। सप्ताह के लिए विशेष आहरण अधिकार –एसडीआर बढ़कर 18 अरब 47 करोड डॉलर तक पहुंच गया।
स्वदेशी तकनीक के जरिए रेलवे सुरक्षा को मज़बूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम…
भारतीय रेलवे ने मध्य रेलवे के सोलापुर डिवीजन के सात स्टेशनों पर 209 करोड़ रुपये…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मध्य प्रदेश के आगर मालवा में हुई दुर्घटना में जान गंवाने…
जापान के आइची-नागोया में 20वें एशियाई खेलों का उद्घाटन आज भारतीय समयानुसार दोपहर ढाई बजे…
संयुक्त राष्ट्र के विशेषज्ञों ने अफ़गान शरणार्थियों को जबरन उनके देश वापस भेजने पर पाकिस्तान…
भारतीय रेलवे ने दक्षिण तट रेलवे के 73 किलोमीटर लंबे सवलियापुरम-गुंटूर खंड पर इलेक्ट्रिक ट्रैक्शन…