भारत

भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्‍वात्रा ने आज सुबह ढाका में बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ बैठक की

भारत के विदेश सचिव विनय मोहन क्‍वात्रा ने आज सुबह ढाका में बंगलादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के साथ बैठक की। उन्‍होंने बंगलादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद से भी मुलाकात की।

भारतीय विदेश सचिव विनय मोहन क्वात्रा बांग्लादेश की 2 दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर हैं। वह बुधवार शाम को ढाका पहुंचे और आज सुबह उन्होंने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। बाद में विदेश सचिव ने बांग्लादेश के विदेश मंत्री हसन महमूद से भी उनके कार्यालय में मुलाकात की।

आज विदेश सचिव विनय मोहन क्‍वात्रा अपने बांग्लादेशी समकक्ष मसूद-बिन-मोमेन के साथ भी बैठक करेंगे। बैठक के दौरान इन दोनो के बीच राजनीतिक और सुरक्षा, जल, व्यापार और निवेश, बिजली और ऊर्जा, रक्षा, कनेक्टिविटी और उप-क्षेत्रीय सहयोग सहित द्विपक्षीय संबंधों की संपूर्ण श्रृंखला पर चर्चा करने की संभावना है।

Editor

Recent Posts

NHAI ने उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ के लिए 15 किलोमीटर लंबे चार लेन वाले दक्षिण-पूर्व बाईपास के निर्माण हेतु लेटर ऑफ अवार्ड (LoA) जारी किया

भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ के लिए 15 किलोमीटर लंबे चार…

10 मिनट ago

लोकसभा ने कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक को आगे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति के पास भेजा

लोकसभा ने कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक, 2026 को आगे की जांच के लिए संयुक्त संसदीय…

3 घंटे ago

पश्चिम एशिया में संघर्ष तेज – अमेरिका-इजरायल और ईरान के हमले और बढ़े

इस्राएल ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं ईरान ने पश्चिम एशिया में अहम…

3 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज लोकसभा को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इससे भारत के समक्ष उत्पन्न व्यापक चुनौतियों के विषय पर संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज लोकसभा को पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष और इससे भारत…

3 घंटे ago

विश्व मौसम दिवस आज मनाया जा रहा है; इस वर्ष का विषय है- ‘आज का अवलोकन, कल की सुरक्षा’

आज विश्व मौसम दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष का विषय है आज का…

5 घंटे ago