बिज़नेस

भारत के मुक्त व्यापार समझौते वैश्विक व्यापार के लगभग 75% हिस्से को कवर करेंगे: उद्योग मंत्री पीयूष गोयल

केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि भारत कम से कम 8-9 और देशों के समूहों तथा अलग-अलग देशों के साथ बातचीत कर रहा है। इन देशों का संयुक्त रूप से सकल घरेलू उत्पाद 15 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर के बराबर है।

पीयूष गोयल ने कहा कि आने वाले समय में भारत के मुक्त व्यापार समझौते वैश्विक व्यापार के लगभग 75% हिस्से को कवर करेंगे। इससे भारत को वैश्विक मूल्य श्रृंखलाओं में एक विश्वसनीय साझेदार के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। उन्होंने भारत और जापान के व्यापार प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का घरेलू बाजार विशाल है और पिछले चार वर्षों में हस्ताक्षरित नौ मुक्त व्यापार समझौतों के साथ भारत ने दुनिया के लिए अपने दरवाजे खोल दिए हैं।

ये नौ समझौते 60 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर के संयुक्त सकल घरेलू उत्पाद वाली अर्थव्यवस्थाओं और 38 विकसित देशों को कवर करते हैं। जापान और कोरिया सहित अन्य देशों और आसियान क्षेत्र के साथ पहले किए गए व्यापार समझौतों ने 10 ट्रिलियन अमरीकी डॉलर के सकल घरेलू उत्पाद के लिए नए रास्ते खोले हैं। उन्होंने कहा कि डेटा सेंटर, विनिर्माण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता जैसे क्षेत्रों में भारत में निवेश के बड़े अवसर मौजूद हैं।

पीयूष गोयल ने कहा कि बढ़ते आर्थिक संबंध भारत और जापान के बीच संतुलित व्यापार की दिशा में अग्रसर होंगे। गोयल दोनों देशों के बीच व्यापार और निवेश संबंधों को बढ़ावा देने के लिए 200 से अधिक प्रतिनिधियों के एक बड़े व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए यहां आए हैं।

Editor

Recent Posts

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का स्वागत किया

संयुक्त राष्ट्र ने भारत में ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर के तीसरे चरण-जीईसी-3 को मंजूरी मिलने का…

18 घंटे ago

भारत ने व्यापार बाधाओं, डंपिंग और अनुचित मूल्य निर्धारण के समाधान के लिए WTO के अनुरूप उपायों की मांग की

अमरीका के मिलवॉकी में जी-20 व्यापार मंत्रियों की बैठक के समापन पर भारत ने वैश्विक…

18 घंटे ago

भारतीय नौसेना का पोत ‘त्रिशूल’ स्पेन के वालेंसिया पहुँचा

भारतीय नौसेना का अग्रिम पंक्ति का निर्देशित प्रक्षेपास्त्र स्टील्थ युद्धपोत 'त्रिशूल' भूमध्य सागर, अटलांटिक और…

1 दिन ago

पश्चिम बंगाल में ‘बाघ पुनर्वास कार्यक्रम’ के तहत बुक्सा बाघ अभ्यारण्य में पहली बाघिन को छोड़ा गया

भारत में बाघ संरक्षण की दिशा में एक अहम कदम उठाते हुए, आज केंद्रीय पर्यावरण,…

1 दिन ago

सीबीएन राजस्थान यूनिट ने थाईलैंड से आए अंतरराष्ट्रीय पार्सल में छिपाए गए 1.080 किग्रा हाइड्रोपोनिक गांजे की तस्करी पकड़ी

मादक पदार्थों और मनोसक्रियक पदार्थों की अवैध तस्करी और तस्करों पर रोक लगाने के अपने…

1 दिन ago