भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने आज से पूरे देश में लगभग एक हजार 150 टोल प्लाजा पर ‘फास्टैग वार्षिक पास’ की सुविधा शुरू कर दी है।
सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के अनुसार, कल शाम सात बजे तक लगभग एक लाख चालीस हजार लोगों ने वार्षिक पास खरीद कर सक्रिय किया। मंत्रालय ने कहा है कि वार्षिक पास से सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक टोल प्लाजा पर प्राधिकरण के अधिकारी और नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
फास्टैग को बार बार रीचार्ज करने की जरूरत खत्म करने के लिये फास्टैग वार्षिक पास शुरू किया गया है। यह सुविधा एक मुश्त तीन हजार रुपये की खरीद के साथ प्रारंभ हुई है। इस पास की वैधता एक वर्ष या 200 बार टोल प्लाजा से गुजरने तक रहेगी। फास्टैग वार्षिक पास वैध फास्टैग वाले सभी गैर-व्यावसायिक वाहनों के लिए लागू है।
दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर पर कल प्रस्तावित कॉकरोच जनता पार्टी-सी.जे.पी. के विरोध प्रदर्शन को अनुमति…
भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को इस्राइल के सर्वोच्च नागरिक वीरता सम्मान से सम्मानित किया…
अमरीका के श्रम विभाग द्वारा कुछ कंपनियों के स्थायी श्रम प्रमाणन-पी.ई.आर.एम. कार्यक्रम पर लगाई गई…
विश्व मौसम विज्ञान संगठन (डब्ल्यूएमओ) ने कहा है कि मौजूदा अल नीनो की स्थिति और…
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने बताया है कि राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में सुरक्षा कारणों…
रेल मंत्रालय ने बताया है कि आज दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती गंतव्यों…