अंतर्राष्ट्रीय

संयुक्त राष्‍ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कम्‍बोज ने कहा, भारत फलस्‍तीन और इस्रायल की समस्या के लिए टू स्टेट समाधान के प्रति वचनबद्ध है

संयुक्त राष्‍ट्र में भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कम्‍बोज ने कहा है कि भारत फलस्‍तीन और इस्रायल की समस्या के लिए टू स्टेट समाधान के प्रति वचनबद्ध है। संयुक्त राष्‍ट्र महासभा में उन्होंने कहा कि भारत टू स्टेट समाधान का समर्थन करता है, जहां फलस्तीन के लोग सुरक्षित सीमाओं में एक स्वतंत्र देश में आजादी से रह सकेंगे।

रुचिरा कम्‍बोज ने सात अक्टूबर 2023 को हमास द्वारा इस्रायल पर किए गए हमले की निंदा की। उन्होंने यह भी कहा कि सभी परिस्थितियों में हर किसी को अंतर्राष्ट्रीय कानून और अंतर्राष्ट्रीय मानवीय कानून का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत ने गाज़ा में इस्रायली बंधकों की बिना शर्त रिहाई की मांग भी की।

मानवीय सहायता पर रुचिरा कम्‍बोज ने कहा कि भारत फलस्तीनियों को मदद करना जारी रखेगा। उन्होंने कहा कि स्थिति को और बिगड़ने से बचाने के लिए गाज़ा में लोगों को दी जाने वाली मानवीय सहायता तत्काल बढ़ाए जाने की आवश्यकता है।

रुचिरा कम्‍बोज ने आशा व्‍यक्‍त की कि संयुक्त राष्‍ट्र का पूर्ण सदस्य बनने के लिए फलस्तीन के प्रयास को समर्थन मिलेगा। पिछले महीने अमरीका ने फलस्‍तीन को एक राज्य का दर्जा देने संबंधी संयुक्त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव को वीटो कर दिया। इससे फलस्तीन के समर्थक कई देशों ने प्रतिकूल प्रतिक्रिया दिखाई।

Editor

Recent Posts

भारत ने आतंकवाद पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया

भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान पर दोहरा रवैया अपनाने का आरोप लगाया है।…

8 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों की विपणन पद्धतियों के वैधानिक नियमन की आवश्‍यकता की जांच के लिए केंद्र सरकार को समिति गठित करने का निर्देश दिया

सर्वोच्‍च न्‍यायालय ने डॉक्‍टरों को दिए जाने वाले उपहारों और अन्‍य फायदों सहित फॉर्मास्‍युटिकल कंपनियों…

8 घंटे ago

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप समिट के पूर्वावलोकन समारोह को संबोधित किया

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने आज नई दिल्ली में 31वें सीआईआई पार्टनरशिप…

9 घंटे ago

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने युवा नेतृत्व वाले क्षय रोग उन्मूलन प्रयासों को गति देने के लिए जोश टीमों का शुभारंभ किया

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित…

9 घंटे ago

भारत ने 20वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में ऊर्जा मंत्रियों की बैठक में क्षेत्रीय ऊर्जा सहयोग और ऊर्जा सुरक्षा पर बल दिया

केंद्रीय विद्युत और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा राज्य मंत्री श्रीपद येसो नाइक ने आज फिलीपींस…

9 घंटे ago

NHRC ने नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक विरोध प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस कर्मियों द्वारा तीन पत्रकारों के साथ कथित यौन उत्पीड़न का स्वतः संज्ञान लिया

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है जिसमें कहा…

9 घंटे ago