बिज़नेस

भारत की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता पिछले 11 वर्ष में 35 गीगावाट से पांच गुना बढ़कर 197 गीगावाट से अधिक हुई

देश की नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह वर्ष 2014 के 35 गीगावाट की तुलना में पांच गुणा से अधिक बढ़कर 197 गीगावाट हो गई है। बड़े पनबिजली संयंत्र से उत्पादित बिजली इसके अतिरिक्त है। नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने बताया कि सरकार ने वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्‍म ऊर्जा का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है। मंत्रालय ने कहा कि भारत की नवीकरणीय ऊर्जा वृद्धि दर विश्‍व की सबसे तेज दरों में है। वर्तमान वर्ष में केन्‍द्रीय नवीकरणीय ऊर्जा कार्यान्‍वयन एजेंसियों ने पांच दशमलव छह गीगावाट जबकि राज्‍य एजेंसियों ने तीन दशमलव पांच गीगावाट बिजली खरीद के लिए निविदा आमंत्रित की हैं।

Editor

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी

छत्तीसगढ़ में आज पहले खेलो इंडिया जनजातीय खेल की शुरुआत होगी। इसका उद्घाटन समारोह आज…

4 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

4 घंटे ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

4 घंटे ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

16 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

16 घंटे ago