भारत में सामाजिक सुरक्षा कवरेज में महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है। अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (आईएलओ) के अनुसार भारत का सामाजिक सुरक्षा कवरेज वर्ष 2021 के, 24.4% की तुलना में 2024 में दोगुना होकर, 48.8% हो गया। आईएलओ विश्व सामाजिक सुरक्षा रिपोर्ट 2024-26 के हवाले से केंद्रीय श्रम और रोजगार मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि श्रमबल में सामाजिक सुरक्षा लाभ का विस्तार हुआ है।
उन्होंने भारत के युवाओं को कौशल प्रदान करने और उन्हें सशक्त बनाने के प्रति सरकार की वचनबद्धता पर जोर दिया। इससे युवाओं की प्रतिभा का वैश्विक स्तर पर प्रभाव सुनिश्चित हो पाएगा। डॉक्टर मांडविया ‘लोगों में निवेश’ के बारे बजट पश्चात वेबिनार को संबोधित कर रहे थे। रोजगार के उपायों पर प्रकाश डालते उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 और 2024 के बीच 17 करोड़ 10 लाख नौकरियां पैदा हुईं। इनमें से बीते वर्ष में ही 4 करोड़ 60 लाख नौकरियां सृजित हुईं।
उन्होंने बताया कि बेरोजगारी दर वर्ष 2017-18 के 6% से घटकर वर्ष 2023-24 में 3.2% हो गई। हालांकि महिला कार्यबल की भागीदारी 22% से बढ़कर 40.3% हो गई है। श्री मांडविया ने इन उपलब्धियों का श्रेय आर्थिक विकास और सामाजिक सुरक्षा को बढ़ावा देने वाली सरकार की प्रगतिशील नीतियों को दिया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस और प्रधानमंत्री मोहम्मद बिन सलमान…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज झारखंड के रांची स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) के 15वें वार्षिक…
भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (डॉट) के अंतर्गत आने वाले प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास…
राजकोट स्थित आरके विश्वविद्यालय में “विकसित भारत युवा संवाद” प्रेरक सत्र का आयोजन किया गया,…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने तेलंगाना में एनएच-167 के गुडबेलूर से महबूबनगर खंड को चार…
पश्चिम एशिया में, वर्ष 2014 से यमन की राजधानी सनआ पर नियंत्रण रखने वाले हौसी…