भारत

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने भारत की संसद का दौरा किया, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने उनका स्वागत किया

इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो, भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने के लिए देश की राजकीय यात्रा पर हैं, ने आज संसद भवन का दौरा किया।

संसद भवन में उनका स्वागत करते हुए, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि भारत की उनकी यात्रा का विशेष महत्व है क्योंकि यह भारत के गणतंत्र बनने के 75 वर्ष पूरे होने के साथ संबद्ध है।

राष्ट्रपति सुबियांतो ने नए संसद भवन की वास्तुकला और पूरे संसद भवन में प्रदर्शित विभिन्न कलाकृतियों, सांस्कृतिक विरासत एनं स्थापनाओं के प्रति गहरी रुचि दिखाई और उनकी सराहना की।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राष्ट्रपति सुबियांतो को सूचित किया कि इन कलाकृतियों की संकल्पना देश के साहित्यिक, प्रतीकात्मक, वास्तुशिल्प संसाधनों और कलात्मक अभिव्यक्तियों को ध्यान में रखते हुए की गई है। उन्होंने कहा कि ये कलाकृतियां और सांस्कृतिक विरासत की कलाकृतियां समय के साथ विकसित होती भारत की परंपरा का प्रतिनिधित्व करती हैं।

दोनों नेताओं ने भारत की समृद्ध संसदीय प्रणाली और दोनों देशों की साझा सांस्कृतिक विरासत पर चर्चा की।

इस अवसर पर ओम बिरला ने महामहिम प्रबोवो सुबियांतो को भारत के संविधान की एक प्रति और संसद भवन की प्रतिकृति भेंट की।

भारत और इंडोनेशिया के बीच गहरे संबंध हैं, जिनकी जड़ें इतिहास में गहराई से जुड़ी हुई हैं। रामायण और महाभारत महाकाव्यों से प्रभावित ये संबंध दोनों देशों के सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों में परिलक्षित होते हैं, जो समय के साथ और भी ज्यादा प्रगाढ़ हुए हैं।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात सशक्‍त समूहों के गठन की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने पश्चिम एशिया संघर्ष के दूरगामी प्रभावों से निपटने के लिए सात…

10 मिनट ago

सरकार ने देश में प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम उत्पादों की पाइपलाइनों को मजबूत करने के लिए नया आदेश जारी किया

सरकार ने देश में ऊर्जा सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्राकृतिक गैस और पेट्रोलियम…

12 मिनट ago

लोकसभा में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण संशोधन विधेयक 2026 पारित

लोकसभा ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों-अधिकारों का संरक्षण, संशोधन विधेयक, 2026 पारित कर दिया है। इस विधेयक…

12 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के राष्‍ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आज अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रम्प ने फोन किया। दोनों…

12 घंटे ago

सुप्रीम कोर्ट ने सेना, नौसेना, वायुसेना की महिला SSC अधिकारियों को दिया पेंशन का अधिकार

सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है कि सेना, नौसेना और वायु सेना में शॉर्ट सर्विस…

14 घंटे ago